फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Shri Shraddha Ramlila.

Faridabad News: श्री श्रद्धा रामलीला में हुआ ताड़का वध और अहिल्या उद्धार

Thu, 25 Sep 2025 10:43 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Updated Thu, 25 Sep 2025 10:43 PM IST
सार

फरीदाबाद में श्री श्रद्धा रामलीला समिति द्वारा रामलीला मंचन में भगवान राम के शौर्य और करुणा से भरे दृश्य प्रस्तुत किए गए। अहिल्या उद्धार का मार्मिक दृश्य देख दर्शक भावुक हो उठे। कार्यक्रम में जय श्रीराम के उद्घोष गूंजे।

विज्ञापन
Shri Shraddha Ramlila.

विस्तार

फरीदाबाद। श्री श्रद्धा रामलीला समिति की ओर से आयोजित रामलीला मंचन में दर्शकों ने भगवान राम के शौर्य और करुणा से भरपूर दृश्य देखे। लीला की शुरुआत मारीच और सुबाहु की ओर से ऋषि विश्वामित्र को यज्ञ में बाधा पहुंचाने से हुई। ऋषि की पुकार पर वे अयोध्या पहुंचे और राजा दशरथ से राम और लक्ष्मण को अपने साथ यज्ञ की रक्षा के लिए ले जाने का आग्रह किया।
विज्ञापन


राजा दशरथ के असमंजस के बावजूद ऋषि विश्वामित्र के वचन पर भरोसा कर राम और लक्ष्मण उनके साथ गए। वन में पहुंचते ही राम ने सुबाहु का वध किया और मारीच को घायल कर समुद्र की ओर भगा दिया। इसके बाद राक्षसी ताड़का का भी भगवान राम ने वध किया, जिससे ऋषियों और तपस्वियों में हर्ष की लहर दौड़ पड़ी। लीला में आगे युवा राम और लक्ष्मण का वनगमन, आश्रमों में ऋषियों से भेंट और अहिल्या उद्धार का मार्मिक दृश्य मंचित किया गया। भगवान राम के चरणों का स्पर्श पाते ही पत्थर बनी अहिल्या ने जीवनधारा पाई, जिससे दर्शकों की आंखें नम हो गईं। अंत में राम-लक्ष्मण का जनकपुरी आगमन और सीता स्वयंवर की झलक ने मंचन को और भी भव्य बना दिया। दर्शकों ने जय श्रीराम के उद्घोष के साथ कलाकारों का उत्साहवर्धन किया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed