{"_id":"69e7af7f83c637af110ed4da","slug":"shots-fired-at-adhati-looted-rs-570-lakh-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-68137-2026-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: आढ़ती पर चलाई गोली, 5.70 लाख रुपये लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: आढ़ती पर चलाई गोली, 5.70 लाख रुपये लूटे
विज्ञापन
मुख्य आरोपी सदर थाने में चालक के तौर पर नौकरी करता है
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। गांव फतेहपुर बिल्लौच की अनाज मंडी में हथियारबंद बदमाशों ने आढ़ती पर जान से मारने की नियत से गोली चला दी। गोली आढ़ती के कान के पास से छू कर गुजरी गई। बदमाशों ने आढ़ती के हाथ व पैर तोड़ उनके 5 लाख 70 हजार रुपये भी लूट लिए। उनका उपचार सेक्टर 8 स्थित निजी अस्पताल में चल रहा है। थाना सदर बल्लभगढ़ में शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और जान-माल की सुरक्षा की मांग की है। हमलावरों में मुख्य आरोपी हरियाणा रोजगार निगम के तहत चालक के तौर पर थाना सदर में नौकरी करता है। जो इन दिनों से सदर थाना में ड्यूटी कर रहा है।
गांव लढ़ौली निवासी रणजीत रावत ने शिकायत में बताया कि उनकी फतेहपुर बिल्लौच अनाज मंडी में कनन ट्रेडिंग कंपनी के नाम से आढ़त है। 20 अप्रैल की सुबह वह अपनी आढ़त पर पहुंचे और गंगाधर से लिए 6 लाख रुपये बैग में रखकर कामकाज देखने लगे। दोपहर को 10 से 12 बदमाश दो गाड़ियों में सवार होकर आए और उनके ऊपर रॉड, लाठी - डंडों से हमला कर दिया। बदमाशों ने रिवाल्वर से फायरिंग करते हुए धमकी दी कि बीच में आने वाले को जान से मार देंगे। उसके बाद एक बदमाश ने सीधे उन पर गोली चला दी। गोली उनके कान के पास से गुजर गई। इस दौरान शोर मचाने पर आरोपी 5 लाख 70 हजार रुपये का बैग लूट कर भाग गए। साथ ही उनको जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने बताया कि 18 अप्रैल को उसकी आढ़त से 4 कट्टे अनाज चोरी करते हुए समंदर और संदीप को पकड़ा था, जिसके बाद कहासुनी हुई थी और पुलिस को बुलाकर मामला शांत कराया गया था। पुलिस प्रवक्ता यशपाल का कहना है कि घायल रणजीत रावत का उपचार अस्पताल में चल रहा है। चोटों के कारण वह स्वयं लिखने में असमर्थ हैं, इसलिए उन्होंने अपनी शिकायत बोलकर लिखवाई और उस पर अंगूठा लगाया। समंदर एचकेआरएम के तहत चालक के तौर पर कार्य करता है। वहीं एसीपी अशोक कुमार ने कहा कि आढ़ती के साथ मारपीट हुई है। चालक समंदर व अन्य हमलावरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच में यदि चालक दोषी पाया तो उसे अवश्य ही गिरफ्तार किया जाएगा।