{"_id":"6afd907e8ff86a81af0803e5","slug":"shots-fired-at-a-fortuner-parked-outside-an-office-accused-arrested-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-85667-2026-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: कार्यालय के बाहर खड़ी फॉर्च्यूनर पर चलाई गोलियां, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: कार्यालय के बाहर खड़ी फॉर्च्यूनर पर चलाई गोलियां, आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
- एक दिन पहले शिकायतकर्ता से हुई थी कहासुनी, दोस्तों के साथ स्कॉर्पियो में सवार होकर पहुंचा था आरोपी
फरीदाबाद (संवाद)। गांव मुजेसर में कार्यालय के बाहर खड़ी फॉर्च्यूनर पर फायरिंग करने के मामले में अपराध शाखा सेक्टर-16 की टीम ने 17 नवंबर को आरोपी संस्कार गोदारा उर्फ संसु को गिरफ्तार किया है। आरोपी सेक्टर-23 का रहने वाला है। उसे पूछताछ और वारदात में इस्तेमाल साक्ष्य बरामद करने के लिए एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
पुलिस प्रवक्ता यशपाल के अनुसार, मुजेसर निवासी विनोद जाखड़ ने शिकायत में बताया कि 26 अक्तूबर की सुबह करीब पांच बजे वह अपने कार्यालय में सो रहे थे। इसी दौरान बिना नंबर प्लेट की काले रंग की स्कॉर्पियो में सवार होकर आए चार-पांच युवकों ने बाहर खड़ी उनकी फॉर्च्यूनर पर गोलियां चला दीं। शिकायत के आधार पर थाना मुजेसर में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि संस्कार और शिकायतकर्ता के बीच पहले से कहासुनी चल रही थी। वारदात से एक दिन पहले भी दोनों के बीच मुंहवाद हुआ था। इसी रंजिश में आरोपी अपने दोस्तों के साथ स्कॉर्पियो से कार्यालय पहुंचा और फॉर्च्यूनर पर फायरिंग की। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।