{"_id":"6887d6ec75f1b5956a02fba2","slug":"shos-should-keep-an-eye-on-cases-of-old-rivalry-police-commissioner-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-48073-2025-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरानी रंजिश के मामलों पर नजर रखें एसएचओ : पुलिस आयुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरानी रंजिश के मामलों पर नजर रखें एसएचओ : पुलिस आयुक्त
विज्ञापन
सोमवार को पुलिस आयुक्त कार्यालय में हुई अपराध समीक्षा बैठक
रात में गश्त बढ़ाने और दुपहिया वाहन पर तीन सवार हैं तो रोककर चेक करने के भी निर्देश दिए
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। पुरानी रंजिश के मामलों पर सभी एसएचओ को नजर रखने के पुलिस आयुक्त सतेंद्र गुप्ता ने निर्देश दिए हैं। ऐसे मामलों में अक्सर गंभीर जानलेवा हमले और हत्या तक की वारदात कर दी जाती हैं। इसलिए इन पर नजर रखना बेहद जरूरी है। सोमवार को आयोजित अपराध समीक्षा बैठक में पुलिस आयुक्त ने सभी को इस पर गंभीरता से निगरानी रखने को कहा।
बैठक में फरीदाबाद पुलिस के पुलिस उपायुक्त, सहायक पुलिस आयुक्त और थानों व अपराध शाखा के प्रभारी मौजूद रहे। पुलिस आयुक्त ने सभी को निर्देश दिए कि शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। साथ ही महिला विरुद्ध अपराध पर तुरंत प्रभाव से कार्रवाई की जाए और लड़ाई-झगड़े के मामलों में जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए।
पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि गोष्ठी के दौरान अपराध नियंत्रण, यातायात व्यवस्था व अन्य विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। पुलिस आयुक्त ने सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने इलाके में रात को गश्त बढ़ाने के भी निर्देश दिए हैं। साथ ही दुपहिया वाहन जिन पर तीन लोग बैठकर जा रहे हों, ऐसे वाहनों को रुकवाकर चेक करने को भी कहा गया है।
विज्ञापन
अपराध शाखाओं को निर्देशित करते हुए पुलिस आयुक्त ने कहा कि जघन्य अपराधों में जमानत या बरी होकर बाहर आए आरोपियों पर निगरानी रखी जाए। नशा तस्करों पर कार्रवाई करते हुए ठोस कदम उठाए जाएं। पुलिस आयुक्त ने कहा कि सभी पुलिस कर्मचारी ईमानदारी व निष्ठा से अपनी ड्यूटी करेंगे। किसी प्रकार की शिकायत को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।