{"_id":"69727832b079d1de4e0eebbe","slug":"shops-are-being-given-permanent-form-in-the-fair-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-61046-2026-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: मेले में दुकानों को दिया जा रहा स्थायी रूप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: मेले में दुकानों को दिया जा रहा स्थायी रूप
विज्ञापन
बारिश में सामान खराब होने का नहीं रहेगा डर
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेले की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। मेले के शुभारंभ में अब केवल एक सप्ताह का समय शेष है और ऐसे में पर्यटन विभाग की ओर से तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इस बार मेले में एक अहम बदलाव देखने को मिलेगा। कई हट्स (दुकानों) को अस्थायी की बजाय स्थायी रूप दिया जा रहा है, जिससे दुकानदारों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
अब तक बारिश के दौरान अस्थायी हट्स दुकानदारों के लिए परेशानी का कारण बनती रही हैं। छतों से पानी टपकने के कारण कई बार दुकानदारों को अपना सामान अंदर समेटना पड़ता था, वहीं कई बार सामान खराब भी हो जाता था। इन्हीं समस्याओं को ध्यान में रखते हुए पर्यटन विभाग ने इस बार कई हट्स को स्थायी रूप से तैयार करने का निर्णय लिया है।
पर्यटन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, स्थायी हट्स बनने से न केवल दुकानदारों को सुरक्षा और सुविधा मिलेगी, बल्कि मेले की सुंदरता और व्यवस्था में भी सुधार होगा। इससे कारीगर और व्यापारी बिना किसी चिंता के अपने उत्पादों की बिक्री कर सकेंगे। मेले को लेकर आम लोगों और पर्यटकों में भी खासा उत्साह देखा जा रहा है। देश-विदेश से आने वाले पर्यटक सूरजकुंड मेले के शुभारंभ का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। पारंपरिक हस्तशिल्प, सांस्कृतिक कार्यक्रम और विभिन्न राज्यों व देशों के व्यंजनों के साथ यह मेला एक बार फिर अपनी खास पहचान बनाने को तैयार है। पर्यटन विभाग का कहना है कि सभी तैयारियां समय पर पूरी कर ली जाएंगी ताकि पर्यटकों और दुकानदारों दोनों को बेहतर अनुभव मिल सके।