फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Shopkeepers are asking for cash instead of UPI for large purchases.

Faridabad News: बड़ी खरीदारी पर यूपीआई की बजाय नकद मांग रहे दुकानदार

Sat, 10 Oct 2026 05:57 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2026 05:57 PM IST
विज्ञापन
Shopkeepers are asking for cash instead of UPI for large purchases.
- शादी के सीजन से पहले बाजार में बढ़ी नकदी की जरूरत, ग्राहकों को हो रही परेशानी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हथीन। डिजिटल भुगतान के बढ़ते चलन के बीच शादी के सीजन से पहले बाजारों में नकदी की जरूरत बढ़ने लगी है। छोटे-मोटे खर्चों के लिए लोग यूपीआई का इस्तेमाल कर रहे हैं, लेकिन कपड़े, घरेलू सामान और अन्य महंगी वस्तुओं की खरीदारी के दौरान कई दुकानदार नकद भुगतान को प्राथमिकता दे रहे हैं।

खरीदारी करने पहुंच रहे लोगों का कहना है कि छोटी रकम का भुगतान मोबाइल से आसानी से हो जाता है, लेकिन बड़ी खरीदारी के लिए नकदी साथ रखना जरूरी हो गया है। शादी समारोहों के लिए कपड़े, उपहार और अन्य सामान खरीदने के दौरान भी लोग नकद रुपये लेकर बाजार पहुंच रहे हैं। शादी का सीजन शुरू होने से पहले लोग अपने खर्चों का हिसाब लगाने में जुटे हैं। ऐसे में डिजिटल भुगतान के साथ नकदी रखने का चलन भी बढ़ रहा है। लोगों का कहना है कि बाजार में खरीदारी के दौरान यूपीआई के साथ कुछ नकदी रखना सुविधाजनक रहता है, ताकि भुगतान में किसी तरह की परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article