फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Shopkeeper agitated on order of seal, lying in front of JCB

बाटा टूल मार्केट को सील करने के आदेश पर भड़के दुकानदार, जेसीबी के आगे लेटे

Wed, 05 Aug 2020 08:54 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2020 08:54 PM IST
विज्ञापन
Shopkeeper agitated on order of seal, lying in front of JCB
फरीदाबाद। बाटा कॉलोनी में अवैध बनी टूल मार्केट को सील करने के संयुक्त आयुक्त के आदेश पर दुकानदार भड़क उठे। दुकानदार बिना किसी नोटिस के कार्रवाई का विरोध जताते हुए जेसीबी के आगे लेट गए। दुकानदारों के विरोध के कारण निगम का दस्ता बिना किसी कार्रवाई के ही आगे बढ़ गया। इस दौरान दस्ते ने कॉलोनी में अवैध रूप से बन रही दो दुकानों को तोड़ दिया। साथ ही एक नंबर मार्केट में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया और दर्जनों दुकानों के रैंप व छज्जे तोड़ डाले। इस दौरान संयुक्त आयुक्त प्रशांत अटकान बतौर ड्यूटी मजिस्ट्रेट मौजूद रहे, जबकि कार्यकारी अभियंता ओपी कर्दम व एसडीओ पदम भूषण दस्ते का नेतृत्व कर रहे थे।
विज्ञापन

नगर निगम ने एनआईटी एक नंबर मार्केट में पहले से ही पांच अगस्त को अतिक्रमण हटाने के लिए मुनादी करवा रखी थी। बुधवार दोपहर करीब 12 बजे निगम का दस्ता भारी पुलिस बल के साथ बाटा पेट्रोल पंप के पास से एक नंबर में दाखिल हुआ। मुख्य रोड पर कॉलोनी में अवैध रूप से बन रही दो दुकानों को ध्वस्त कर दिया। इस दौरान संयुक्त आयुक्त की नजर वहीं एक बड़े से प्लॉट में बनी दुकानों पर गई। संयुक्त आयुक्त ने उसके बारे में जानकारी ली तो पता चला कि सभी अवैध हैं। इस पर संयुक्त आयुक्त ने दुकानों को सील करने के आदेश जारी कर दिए। दुकानदारों का कहना था कि पहले ही लॉकडाउन के कारण कामधंधे चौपट हैं। ऐसे में अब नगर निगम की कार्रवाई से उनका धंधा बिल्कुल बंद हो जाएगा। साथ ही दुकानदार बिना नोटिस के कार्रवाई करने से भी नाराज थे। दुकानदारों ने संयुक्त आयुक्त की गाड़ी भी घेर ली।
विज्ञापन

------
फड़ वालों के काटे चालान
इस दौरान नगर निगम की टीम ने सड़क किनारे फड़ लगाने वालों के चालान भी काटे। फड़ के कारण भी बाजार में अक्सर जाम लगता है। नगर निगम की टीम ने करीब 10 लोगों के एक हजार रुपये के चालान काटे। चालान की कार्रवाई के बारे में पता चलते ही फड़ संचालक अपना सामान समेट कर फुर्र हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed