Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Shooters associated with Neeraj Faridpuria gang fired at Elvish Yadav house

एल्विश के घर ठांए-ठांए: उधार की बाइक और 24 गोलियां चलाकर मचाई थी सनसनी, इस गैंग के निशाने पर Youtuber

Fri, 22 Aug 2025 09:21 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद Published by: विकास कुमार Updated Fri, 22 Aug 2025 09:21 PM IST
सार

पुलिस की अब तक की जांच में पता चला कि 16 अगस्त को गौरव व आदी ने रेकी के लिए अपने एक दोस्त की बाइक बहाने से मांगी। बाइक पर सवार होकर दोनों गुरुग्राम में एल्विश यादव के घर के आस-पास रेकी करके वापस फरीदाबाद लौटे। यहां आकर इन्होंने ये बाइक दोस्त को वापस कर दी। 

विज्ञापन
Shooters associated with Neeraj Faridpuria gang fired at Elvish Yadav house
एल्विश यादव के घर पर फायरिंग केस में एक गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यू-ट्यूबर एल्विश यादव के गुरुग्राम स्थित घर पर 17 अगस्त की सुबह 24 गोलियां चलवाने की वारदात विदेश में बैठे गैंगस्टर नीरज फरीदपुरिया के शूटरों ने की थी। पलवल के रहने वाले गैंगस्टर नीरज फरीदपुरिया ने इसके लिए साथ लगते फरीदाबाद जिले से तीन शूटरों को हायर किया था। इनमें शुक्रवार अल-सुबह फरीदाबाद अपराध शाखा की मुठभेड़ के बाद पकड़ा गया ईशांत व उसके दो अन्य साथी शामिल हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

अपराध शाखा के आधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दो अन्य शूटरों के नाम पर्वतीय कॉलोनी निवासी गौरव और जवाहर कॉलोनी निवासी आदी हैं। तीनों आरोपी दोस्त हैं। तीनों ही कुछ समय से नीरज फरीदपुरिया गैंग से जुड़े हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस की अब तक की जांच में पता चला कि 16 अगस्त को गौरव व आदी ने रेकी के लिए अपने एक दोस्त की बाइक बहाने से मांगी। बाइक पर सवार होकर दोनों गुरुग्राम में एल्विश यादव के घर के आस-पास रेकी करके वापस फरीदाबाद लौटे। यहां आकर इन्होंने ये बाइक दोस्त को वापस कर दी। इसके बाद 17 अगस्त की अल-सुबह गौरव, आदी और ईशांत उर्फ हिमांशु गांधी बाइक पर सवार होकर गुरुग्राम गए और एल्विश के घर 24 गोलियां चलाकर वहां से भाग गए।

विज्ञापन

रेकी वाली बाइक के जरिये शूटरों का लगा सुराग
पुलिस के आधिकारिक सूत्रों की मानें तो 17 अगस्त की सुबह हुई ताबड़-तोड़ फायरिंग में 24 गोलियां चलाए जाने से सब हैरत में थे। वारदात करने वाले शूटर सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में भी दिखाई दिए। पुलिस ने फुटेज के जरिये ही जांच शुरू की। 

अपराध शाखा को शक था कि आरोपियों ने वारदात से पहले रेकी भी जरूर की होगी। इसके चलते पुलिस टीम ने 16 अगस्त की पूरे दिन की सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक की। इस दौरान एक बाइक पर सवार दो युवक पुलिस को संदिग्ध दिखे। 

इस बाइक के नंबर के जरिये पुलिस टीम फरीदाबाद की पर्वतीय कॉलोनी में एक युवक के घर पहुंची। बाइक पुलिस को घर में ही खड़ी मिली। बाइक मालिक युवक ने बताया कि उसके दोस्त गौरव व आदी बाइक लेकर गए थे। तब पुलिस को आरोपियों के बारे में पता चला। फिर शुक्रवार सुबह मुठभेड़ के बाद एक को काबू कर लिया गया जबकि दो अन्य की तलाश जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed