फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Sharda Rathore was duped of Rs 10 lakh in the name of meeting national leaders

Faridabad News: राष्ट्रीय नेताओं से मिलाने के नाम पर शारदा राठौर से 10 लाख रुपये ठगे

Sun, 13 Apr 2025 12:39 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 13 Apr 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
Sharda Rathore was duped of Rs 10 lakh in the name of meeting national leaders
पूर्व विधायक की शिकायत के बाद पुलिस आयुक्त के आदेश पर सेक्टर-17 थाने में दर्ज हुआ मामला
विज्ञापन

चुनाव में सोशल मीडिया का कार्य संभालने और राष्ट्रीय नेताओं से मिलाने के एवज में पैसे लेने का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। बल्लभगढ़ से दो बार कांग्रेस पार्टी से विधायक रहीं शारदा राठौर से दस लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। आरोप है कि बड़े नेताओं से मिलवाने और चुनाव के दौरान सोशल मीडिया प्रचार के नाम पर यह रकम ली गई थी। आरोपी ने अपनी बेटी को आईएएस अधिकारी बताया था। उधर आरोपी की वकील रूचि मुंजाल का कहना है कि दबाव बनाने के लिए यह मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस आयुक्त के आदेश पर सेक्टर-17 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कांग्रेस पार्टी से बल्लभगढ़ विधानसभा से शारदा राठौर दो बार विधायक रह चुकी हैं। वर्ष 2024 में कांग्रेस से टिकट न मिलने पर वह निर्दलीय ही विधानसभा चुनाव लड़ी थीं। शारदा राठौड़ ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि विधानसभा चुनाव के दौरान बृजभूषण शर्मा नामक व्यक्ति उनसे जुलाई में मिले थे। उन्होंने स्वयं को राष्ट्रीय नेताओं का खास आदमी बताया था। उन्होंने अपनी बेटी को एक आईएएस अधिकारी बताया और कहा कि उनके बेटे राष्ट्रीय नेताओं के बच्चों के मित्र हैं। इन्होंने अपने एक बेटे को सोशल मीडिया मैनेजर बताया। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

---
राष्ट्रीय नेताओं से मिलवाने और सोशल मीडिया संभालने के एवज में मांगे पैसे
पूर्व विधायक ने रिपोर्ट में लिखाया है कि आरोपी ने उन्हें और उनकी माताजी को चाय पर बुलाया था। इनके घर में पत्नी और बेटे मौजूद थे। इस दौरान पूरे परिवार ने उनसे राष्ट्रीय नेताओं से मिलवाने और सोशल मीडिया पर उनका काम संभालने की एवज में पैसे मांगे। उन्होंने आरोपी को तीन बार में पांच लाख रुपये और उनकी मां ने तीन बार में पांच लाख रुपये दिए। आरोप है कि बृजभूषण शर्मा, इनकी पत्नी और बेटों ने अपने जाल में फंसा कर दस लाख रुपये तो ले लिए लेकिन न किसी राष्ट्रीय नेता से मिलवाया और न ही सोशल मीडिया का काम संभाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
वापस पैसा मांगने पर दिए गए चेक हुए बाउंस हुए चेक
शारदा राठौर ने शिकायत में बताया कि सोशल मीडिया का कार्य न करने पर उन्होंने आरोपी से अपने पैसे वापस मांगे तो पहले उन्होंने आनाकानी की। बाद में पांच लाख व तीन लाख रुपये के दो चेक और दो लाख रुपये नकदी देने का वादा किया। आरोपी के दिए दोनों चेक बाउंस हो गए। उनकी शिकायत पर सेक्टर 17 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। उधर बृजभूषण शर्मा की वकील रूचि मुंजाल ने पैसे लेने की बात से इनकार किया है। उन्होंने कहा कि जो नेता पूर्व विधायक रहा हो उसे बड़े नेताओं से मिलवाने का झांसा कौन दे सकता है। राठाैर ने दबाव बनाने के लिए केस दर्ज कराया है, उसका न्यायालय में जवाब दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed