फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Shapes will be made of junk in Dussehra ground

दशहरा मैदान में कबाड़ से बनेंगी आकृतियां

Sat, 19 Feb 2022 10:47 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 19 Feb 2022 10:47 PM IST
विज्ञापन
Shapes will be made of junk in Dussehra ground
फरीदाबाद। स्मार्ट सिटी में वेस्ट-टू-आर्ट से पार्क बनाने की तैयारी चल रही है। इसके लिए दो एजेंसियां सामने आईं हैं और प्रस्ताव नगर निगम को दिया है। इसमें एक एजेंसी ने निगम कार्यालय के पास दशहरा मैदान में कबाड़ से बनी आकृतियों का पार्क बनाने का सुझाव दिया है। यहां निगम के कबाड़ से आकृतियां बनेंगी। यह एक तरह से शहर का अनूठा पार्क होगा।
विज्ञापन

नगर निगम अपने कबाड़ से एक वेस्ट-टू-आर्ट के तहत पार्क विकसित करने की योजना पर काम कर रहा है। निगम आयुक्त यशपाल यादव की सोच है कि शहर के बीच कबाड़ से बनी आकृतियों का पार्क बनाया जाए। वहीं, शहर की प्रमुख जगहों पर बड़ी आकृतियां लगें। इससे निगम के कबाड़ का बेहतर प्रयोग हो सकेगा।
विज्ञापन

निगम के कार्यकारी अभियंता नितिन कादियान ने बताया कि ऑनलाइन दो एजेंसियों के साथ बैठक हो चुकी है। इसमें एक निजी ने बिना कोई पैसा लिए निगम की इस योजना में शामिल होने की बात कही है। एजेंसी का कहना है कि दशहरा मैदान में इस प्रकार का पार्क बनाया जा सकता है। वहीं, इसके देखने आने वाले लोगों के टिकट से खर्च निकाला जाएगा। दूसरी एजेंसी ने इसे लेकर अपने सुझाव दिए हैं। दशहरा मैदान करीब 16 एकड़ में है, जबकि कबाड़ पार्क बनाने के लिए छह एकड़ जमीन की जरूरत होगी। हालांकि इस पर अंतिम फैसला निगम आयुक्त को कहना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नितिन कादियान ने बताया कि दो एजेंसियों ने वेस्ट टू आर्ट पर अपना सुझाव दिया है। दोनों के प्रस्ताव को निगम आयुक्त के सामने रखा जाएगा। इस तरह का पार्क बनने से एक तरफ जहां कबाड़ का सही इस्तेमाल हो सकेगा, वहीं लोगों के घूमने के लिए एक अच्छी जगह तैयार हो जाएगी। पार्क में जानवरों, पक्षियों, इमारतों या पेड़ सहित कई तरह की आकृतियां बनाई जाएंगी। ऑटोमोबाइल कचरे, पंखों, छड़ी, लोहे की चादरों, नट-बोल्ट, साइकिल, मोटरसाइकिल, गाड़ियों के खराब पार्ट्स और कई धातुओं के कचरे से आकृतियों को डिजाइन किया जाएगा। यह निगम का पायलट प्रोजेक्ट होगा। पार्क में कई सेल्फी पाइंट भी बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed