फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Shaheed Raj Singh Club defeated Chairman XI

शहीद राज सिंह क्लब ने चेयरमैन इलेवन को हराया

Tue, 29 Dec 2020 10:50 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 29 Dec 2020 10:50 PM IST
विज्ञापन
Shaheed Raj Singh Club defeated Chairman XI
शहीद राज सिंह क्लब ने चेयरमैन इलेवन को हराया
विज्ञापन

फरीदाबाद। 16वें रविंदर फागना मिक्स कॉरपोरेट क्रिकेट लीग में शहीद राज सिंह क्लब ने चेयरमैन इलेवन टीम को पांच विकेट से हरा दिया। शानदार प्रदर्शन के लिए नवीन को मैन ऑफ द मैच चुना गया। यह मुकाबला रविंदर फागना क्रिकेट अकादमी स्थित मैदान पर खेला गया।
कोच धर्मेंद्र फागना ने बताया कि चेयरमैन इलेवन टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में आठ विकेट पर 142 रन बनाए। बल्लेबाज गुल्लड़ तालान ने 86 रन, गोकुल ने 29 रन और जितेंद्र डागर ने चार रन बनाए। शहीद राज सिंह क्लब के गेंदबाज विजय सरपंच ने तीन विकेट, कुकी ने दो विकेट, नवीन व सतीश मास्टर ने एक-एक विकेट लिया।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी शहीद राज सिंह क्लब की टीम ने 18.1 ओवर में पांच विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया। बल्लेबाज नवीन ने 53 रन, जॉनी खटाना ने 46 रन और जतिन ने 18 रन बनाए। चेयरमैन इलेवन के गेंदबाज जितेंद्र डागर ने तीन, अंकित व सोनू खटाना ने एक-एक विकेट लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed