फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Shadow fog in the morning, vehicles driven by creep

सुबह छाया कोहरा, रेंग-रेंग के चले वाहन

Wed, 13 Jan 2021 07:20 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jan 2021 07:20 PM IST
विज्ञापन
Shadow fog in the morning, vehicles driven by creep
सुबह छाया कोहरा, रेंग-रेंग के चले वाहन
विज्ञापन

फरीदाबाद। जनवरी के दूसरे सप्ताह में ठंड ने लोगों को ठिठुरने के लिए मजबूर कर दिया। इस दौरान बुधवार सुबह साढ़े 10 बजे तक घना कोहरा छाया रहा। दृश्यता करीब 50 मीटर से कम रही। इस कारण वाहन चालकों को काफी परेशानी हुई। कुछ इलाकों में वाहन टकराने की घटना भी सामने आई। हालांकि कोई बड़ी घटना नहीं हुई। मौसम विभाग के मुताबिक, कोहरे की यह चादर कई दिन तक रहेगी। बुधवार को अधिकतम तापमान 17 और न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार कोहरे और ठंड से जनजीवन प्रभावित होने लगा है। बुधवार को सुबह और शाम के वक्त कोहरे ने अपना असर दिखाया। सुबह छह बजे तक दृश्यता काफी कम थी। जब लोगों के काम पर जाने का वक्त हुआ, तो दृश्यता 50 मीटर तक आ गई। हवा ना चलने और मौसम में नमी बढ़ने के कारण 10 बजे तक कोहरे का कहर कम नहीं हुआ। वाहन रेंग-रेंगकर चलेे। गाड़ियों में लाइटों के जलने के कारण सुबह ही ऐसा लग रहा था कि शाम का वक्त आ गया। सेक्टर- 22, 23 के चौक पर तीन मोटर साइकिल सवार कोहरा अधिक होने के कारण आपस में टकरा गए। दिनभर लोगों की ठंड और कोहरे के कारण कंपकंपी छूटती रही। मौसम वैैज्ञानिक महेश पहलावत के अनुसार आगामी दिनों में साफ रहेगा। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी से शीतलहर की सक्रियता बढ़ेगी। इससे न्यूनतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस तक जाने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed