फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Shabby hardware-bowl route will improve by six crore rupees

छह करोड़ रुपये से सुधरेगा जर्जर हार्डवेयर-प्याली मार्ग

Sat, 13 Feb 2021 10:56 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 13 Feb 2021 10:56 PM IST
विज्ञापन
Shabby hardware-bowl route will improve by six crore rupees
फरीदाबाद। हार्डवेयर-प्याली रोड पर वाहन चालकों को अब हिचकोले नहीं खाने पड़ेंगे। सरकार की ओर से सड़क निर्माण की मंजूरी दे दी गई है। हार्डवेयर चौक से शहीद बाबा दीप सिंह चौक तक बनने वाली सड़क पर करीब छह करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। एक माह में निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

हार्डवेयर-प्याली रोड एनआईटी की सबसे व्यस्त सड़कों में से एक है। इस सड़क पर शहर की सबसे बड़ी डबुआ सब्जी मंडी है। साथ ही यह डबुआ कॉलोनी-प्याली, सारन चौक, प्रेस कॉलोनी, जनता कॉलोनी जैसे शहर के घनी आबादी वाले क्षेत्रों को जोड़ती है। इस कारण सुबह-शाम सड़क से हजारों वाहनों का आवागमन होता है। दो साल से सड़क की हालत बहुत खराब है। दुपहिया वाहन चालकों को गड्ढों का अंदाजा नहीं होता और दुर्घटना हो जाती है।
विज्ञापन

सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढों के कारण रोजाना कोई न कोई व्यक्ति गिरकर चोटिल हो रहा है। इस कारण इसे खूनी सड़क के नाम से जाना जाता है। दो माह पहले हार्डवेयर-प्याली सड़क पर हुई दुर्घटना में इंजीनियर सचिन कुमार की मौत हो गई थी। उस समय लोगों ने काफी हंगामा किया था। परिजनों ने सड़क पर शव रखकर जाम लगा दिया था। अधिकारियों ने लोगों को भरोसा दिया कि सड़क को जल्द बना दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निगम के मुख्य अभियंता रामजी लाल का कहना है कि आयुक्त यशपाल यादव के निर्देशानुसार, हार्डवेयर-प्याली रोड की जल्द टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी। एक माह में सड़क का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed