{"_id":"693aaa6697f8780287021b87","slug":"sfdg-faridabad-news-c-24-1-pal1006-119978-2025-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवा::::: खंड स्तरीय मिशन बुनियाद जागरूकता सेमिनार में 77 विद्यालयों ने लिया भाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवा::::: खंड स्तरीय मिशन बुनियाद जागरूकता सेमिनार में 77 विद्यालयों ने लिया भाग
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
हथीन। भमरौला जोगी स्थित केसीएम स्कूल में खण्ड स्तरीय मिशन बुनियाद सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हरियाणा सुपर 100 के बारे में विस्तार से बताया गया। जिसमें खण्ड के कुल 77 विद्यालयों ने सक्रिय भागीदारी की। इस सेमिनार में लगभग 200 छात्रों और शिक्षकों ने हिस्सा लिया। जिनमें प्रत्येक विद्यालय से कक्षा 8वीं तथा 10वीं के तीन-तीन छात्र सम्मिलित हुए। साथ ही सभी विद्यालयों से एक-एक टीजीटी शिक्षक भी उपस्थित रहे।
सेमिनार के दौरान छात्रों को मिशन बुनियाद और हरियाणा सुपर-100 की पंजीकरण प्रक्रिया, परीक्षा तिथियों तथा कार्यक्रम के विभिन्न पहलुओं की विस्तार से जानकारी दी गई। मिशन बुनियाद के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रारंभ हो चुका है, जिसकी अंतिम तिथि 16 दिसंबर है तथा इसकी परीक्षा 24 दिसम्बर को आयोजित होगी। हरियाणा सुपर-100 के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 9 फरवरी तथा परीक्षा 11 फरवरी को निर्धारित की गई है। दोनों कार्यक्रमों में उन्हीं छात्रों के पंजीकरण पर जोर दिया गया जो 60% या उससे अधिक अंक प्राप्त कर रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान बताया गया कि हरियाणा सुपर 100 के माध्यम से अब तक 100 से अधिक विद्यार्थी आई आई टी में प्रवेश पा चुके हैं। साथ ही मिशन बुनियाद का रेजिडेंशियल प्रोग्राम भी प्रारम्भ हो चुका है, जिसमें चयनित छात्र हिसार और कुरुक्षेत्र में हॉस्टलों में रहकर पढ़ाई करेंगे।