फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Sewer will be cleaned in Krishna Colony

Faridabad News: कृष्णा कॉलोनी में होगी सीवर की सफाई

Sun, 10 Aug 2025 12:32 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 10 Aug 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
Sewer will be cleaned in Krishna Colony
बरसात में गलियों में भर जाता है गंदा पानी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

फरीदाबाद। एनआईटी फरीदाबाद की कृष्णा कॉलोनी में सीवर जाम और बदबू की समस्या वर्षों से चली आ रही है। बरसात में हालात और बिगड़ जाते हैं, जब गंदा पानी गलियों में भर जाता है। इससे न केवल आवागमन प्रभावित होता है बल्कि डेंगू, मलेरिया और अन्य बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है।

अब नगर निगम ने मशीन आधारित सफाई का निर्णय लिया है। बकेट टाइप मशीन से पाइपलाइन में जमी गाद, प्लास्टिक और अन्य अवरोध हटाए जाएंगे। इससे जल निकासी सुचारू होगी और गलियों में बदबू और गंदगी की समस्या कम होगी। लोगों का कहना है कि काम तो अच्छा किया जा रहा है लेकिन मानसून का काफी समय निकल गया है यह काम पहले हो जाना चाहिए था।
विज्ञापन


स्थानीय महिलाओं का कहना है कि गंदे पानी के कारण बच्चों को घर से बाहर खेलने में डर लगता है। अब उन्हें उम्मीद है कि सफाई के बाद माहौल बेहतर होगा और बच्चे सुरक्षित खेल सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोग चाहते हैं कि इस तरह की सफाई समय-समय पर होती रहे ताकि समस्या दोबारा न उभरे। अगर योजना सही तरीके से लागू हुई, तो कृष्णा कॉलोनी की स्वच्छता और स्वास्थ्य व्यवस्था में बड़ा सुधार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed