{"_id":"6aeb7d3b46ff6e0ad30b70f7","slug":"sewer-and-water-drainage-systems-in-ballabhgarh-will-be-improved-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-84606-2026-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: बल्लभगढ़ में सीवर और पानी निकासी की व्यवस्था होगी बेहतर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: बल्लभगढ़ में सीवर और पानी निकासी की व्यवस्था होगी बेहतर
विज्ञापन
नगर निगम ने कार्य योजना तैयार की, 1.30 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। बल्लभगढ़ के वार्ड नंबर-3 में सीवर और जलनिकासी व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए नगर निगम की ओर से विकास कार्य कराए जाएंगे। इन दोनों कार्यों पर लगभग 1.30 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। नगर निगम ने इसके लिए पूरी कार्य योजना तैयार कर ली है। इन कार्यों के पूरा होने से क्षेत्र में सीवर और बारिश के पानी की निकासी व्यवस्था को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।
नगर निगम की ओर से प्राइमरी स्कूल से गौंछी ड्रेन के पास सुभाष लांबा धर्मकांटा तक सीवर लाइन बिछाने का काम कराया जाएगा। इसके तहत 630 एमएम की एचडीपीई पाइप लाइन बिछाई जाएगी। यह पीई-80 ग्रेड और पीएन-4 क्षमता की होगी। इस कार्य पर करीब 77.92 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। प्राइमरी स्कूल से मुजेसर फाटक तक दोनों तरफ आरसीसी नाले का निर्माण भी कराया जाएगा। इसके तहत सड़क के दाईं और बाईं दोनों ओर दो-दो फीट चौड़े नाले बनाए जाएंगे। इस कार्य पर करीब 52.85 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। नाले का निर्माण होने से क्षेत्र में जलनिकासी की व्यवस्था सुधरेगी और बारिश के दौरान पानी जमा होने की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है। एक्सईएन डालचंद ने बताया कि विकास कार्यों के लिए टेंडर की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। जल्दी ही काम शुरू कराया जाएगा।