Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Sewer and rainwater drainage in Sainik Colony will be improved.

Faridabad News: सैनिक कॉलोनी में सीवर और बरसाती पानी की निकासी होगी बेहतर

Tue, 17 Nov 2026 12:41 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
Sewer and rainwater drainage in Sainik Colony will be improved.
11.40 लाख रुपये खर्च करेगा नगर निगम, एजेंसी को 12 महीने तक पंपिंग स्टेशन की देखरेख करनी होगी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

फरीदाबाद। सैनिक कॉलोनी में सीवर और बरसाती पानी की निकासी व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए नगर निगम ने योजना बनाई है। इसके तहत निगम 11.40 लाख रुपये खर्च करेगा। योजना के तहत वार्ड-19 में स्थित इंटरमीडिएट सीवरेज पंपिंग स्टेशन और बरसाती पानी की निकासी व्यवस्था का संचालन एवं रखरखाव कराया जाएगा। इसके लिए निगम ने टेंडर जारी कर दिया है। चयनित एजेंसी को 12 महीने तक पंपिंग स्टेशन की देखरेख करनी होगी। साथ ही, व्यवस्था को चलाने के लिए कर्मचारियों की तैनाती भी करनी होगी।

गौरतलब है कि सैनिक कॉलोनी में सीवर ओवरफ्लो की समस्या काफी समय से बनी हुई है। इससे स्थानीय लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। पंपिंग स्टेशन के सुचारु रूप से काम नहीं करने पर सीवर निकासी प्रभावित होती है। वहीं, बारिश के दौरान पानी की निकासी बाधित होने से सड़कों पर जलभराव की स्थिति बनी रहती है। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता है। ऐसे में पंपिंग स्टेशन का नियमित संचालन से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन


नगर निगम की ओर से जारी टेंडर के अनुसार, इस काम पर करीब 12 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। कार्य में इंटरमीडिएट सीवरेज पंपिंग स्टेशन के संचालन, रखरखाव और बरसाती पानी की निकासी व्यवस्था को संभालना शामिल है। इसके लिए एजेंसी को जरूरी मैनपावर उपलब्ध करानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


-

वर्जन

सैनिक कॉलोनी में सीवर ओवरफ्लो की समस्या से लोगों को राहत दिलाने के लिए योजना तैयार की गई है। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जल्द ही प्रक्रिया पूरी होने के बाद काम शुरू करा दिया जाएगा।- नितिन कादयान, कार्यकारी अभियंता, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed