फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Severe cold in the morning, strong sunlight brought relief in the day

सुबह कड़ाके की ठंड, दिन में तेज धूप ने दिलाई राहत

Sun, 06 Feb 2022 10:48 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 06 Feb 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
Severe cold in the morning, strong sunlight brought relief in the day
फरीदाबाद। औद्योगिक नगरी फरीदाबाद में फरवरी में सर्दी का सितम अभी जारी है। सुबह और रात में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। जबकि दिन में धूप निकलने से लोगों को राहत जरूर मिल रही है। ऐसे में मौसम का यह बदलाव लोगों को बीमार कर सकता है। लिहाजा चिकित्सक लोगों को इस समय सचेत रहने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिक महेश पहलावत ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते दो दिन पहले मौसम में काफी बदलाव आया था। इससे शहर में बूंदाबांदी के साथ दिन के तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई थी। इससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लेकिन मौसम वैज्ञानिक महेश पहलावत के अनुसार अब पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता काफी कमजोर हो गई है। इसके चलते रविवार को दिन में अच्छी धूप निकली। इससे अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज की गई और लोगों को कड़ाके की ठंड से राहत मिली। आलम यह रहा कि धूप निकलने के बाद बच्चों ने पार्क में खूब मस्ती की।
विज्ञापन

न्यूनतम तापमान में आई कमी
पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कमजोर पड़ने से मौसम साफ होने लगा है। साथ ही वहा की दिशा भी दक्षिण व दक्षिण पूर्वी हो गई है। उसकी रफ्तार भी लगभग पांच किलोमीटर प्रति घंटे तक रह रही है। ऐेसे में लोगों को रात में बर्फीली हवा का सामना करना पड़ रहा है और न्यूनतम तापमान में कमी आ रही है। उन्होंने बताया कि रविवार को शहर का न्यूनतम तापमान सामान्य से दो अंक कम छह डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया। इससे कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नौ को फिर है बारिश की संभावना
महेश पहलावत ने बताया कि नौ फरवरी को एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ कि सक्रियता बढ़ने से दिनभर आसमान में बादल छाए रहेंगे। इससे दिन के तापमान में काफी गिरावट दर्ज की जा सकती है और लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed