फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Several waste disposal centers will be set up in the city.

Faridabad News: शहर में बनेंगे कई अपशिष्ट निस्तारण केंद्र

Sun, 27 Sep 2026 12:19 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
Several waste disposal centers will be set up in the city.
शहरी स्थानीय निकाय विभाग के आयुक्त ने अधिकारियों के साथ की बैठक
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

फरीदाबाद। शहर की सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए नगर निगम अब कूड़ा उठान और सड़क-गलियों की स्वीपिंग की लगातार निगरानी करेगा। साथ ही शहर में कई अपशिष्ट निस्तारण केंद्र विकसित करने की योजना को जल्द अंतिम रूप दिया जाएगा। शहरी स्थानीय निकाय विभाग के आयुक्त एवं सचिव अशोक कुमार मीणा ने शनिवार को अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में सफाई व्यवस्था और अपशिष्ट प्रबंधन की समीक्षा की गई। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि फरीदाबाद को स्वच्छ बनाने में किसी भी स्तर पर कोताही नहीं होनी चाहिए।

सूरजकुंड स्थित होटल राजहंस में हुई बैठक में नगर निगम के विकास कार्यों, सफाई व्यवस्था, प्रॉपर्टी टैक्स रिकवरी, सड़क निर्माण और रोड डेवलपमेंट से जुड़े कार्यों की प्रगति की जानकारी ली गई। नगर निगम आयुक्त यशेंद्र सिंह, शहरी स्थानीय निकाय विभाग की महानिदेशक शरणदीप कौर बराड़ समेत निगम के वरिष्ठ अधिकारियों ने चल रहे कार्यों की स्थिति से आयुक्त को अवगत कराया।
विज्ञापन


कूड़ा उठान और स्वीपिंग की लगातार निगरानी

आयुक्त ने अधिकारियों को शहर में कूड़ा उठान और सड़क-गलियों की स्वीपिंग व्यवस्था की लगातार निगरानी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए संबंधित अधिकारी आपसी समन्वय से काम करें। कूड़ा उठान में किसी तरह की लापरवाही न हो और सफाई व्यवस्था की नियमित समीक्षा की जाए। उन्होंने शहर को स्वच्छ बनाने के लिए जमीनी स्तर पर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रस्तावित अपशिष्ट निस्तारण केंद्रों के लिए संभावित स्थलों का निरीक्षण किया

बैठक के बाद आयुक्त अशोक कुमार मीणा ने अधिकारियों के साथ शहर में प्रस्तावित अपशिष्ट निस्तारण केंद्रों के लिए विभिन्न स्थानों का दौरा किया। उन्होंने संभावित स्थलों का निरीक्षण कर वहां प्रस्तावित सुविधाओं और व्यवस्थाओं की जानकारी ली। आयुक्त ने कहा कि शहर में कचरे के उचित और वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण के लिए कई अपशिष्ट निस्तारण केंद्र विकसित करने की योजना है। इसके लिए विभिन्न स्थानों का चयन किया जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों को संभावित स्थलों के चयन और अन्य आवश्यक प्रक्रिया को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही केंद्रों की स्थापना से संबंधित कार्यों में तेजी लाने को कहा। उन्होंने कहा कि प्रभावी अपशिष्ट प्रबंधन के लिए शहर के आधारभूत ढांचे को मजबूत किया जाएगा। प्रस्तावित केंद्रों की योजना को जल्द अंतिम रूप देकर धरातल पर उतारा जाएगा।

विकास कार्यों की गुणवत्ता पर रहेगी नजर

बैठक में आयुक्त ने नगर निगम के विकास कार्यों की भी समीक्षा की। उन्होंने सभी कार्य निर्धारित समय सीमा में पूरे कराने और निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अधिकारियों को कार्यों की नियमित निगरानी करने के लिए कहा गया।


प्रॉपर्टी टैक्स वसूली में तेजी के निर्देश

अशोक कुमार मीणा ने प्रॉपर्टी टैक्स की रिकवरी की भी समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को बकाया टैक्स की वसूली में तेजी लाने और बड़े बकायेदारों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रॉपर्टी टैक्स नगर निगम की आय का महत्वपूर्ण स्रोत है। इससे शहर में विकास कार्यों और नागरिक सुविधाओं को बेहतर करने में मदद मिलती है। बैठक में एडिशनल कमिश्नर गौरव अंतिल, जॉइंट कमिश्नर अनिल यादव, जॉइंट कमिश्नर करण सिंह, जॉइंट कमिश्नर गजेंद्र सिंह, एडिशनल म्युनिसिपल कमिश्नर वीरेंद्र सिंह समेत निगम के अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article