फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Several people, including a woman, were assaulted in enmity

Faridabad News: रंजिश में महिला सहित कई लोगों से मारपीट

Tue, 08 Aug 2023 07:03 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Updated Tue, 08 Aug 2023 07:03 PM IST
विज्ञापन
Several people, including a woman, were assaulted in enmity
बल्लभगढ़। रंजिश के चलते पड़ोसियों ने महिला सहित कई लोगों के साथ मारपीट की, जिसमें सभी घायल हो गए। थाना आदर्श नगर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

आदर्श नगर निवासी श्यामलाल ने बताया कि वह दूध का काम करता है। कुछ दिन पहले उनका अरुण नामक व्यक्ति के साथ झगड़ा हुआ था। इस बात पर अरुण ने उनसे रंजिश रखी हुई थी। 5 अगस्त की रात को 11 बजे पड़ोसी नरेश
विज्ञापन

बिजली के तार को ठीक कर रहा था, तभी पड़ोसी आमीन ने कहा कि उनके घर की तारों को मत छेड़ना। इसी बात पर दोनों पक्षों का आपस में झगड़ा हो गया। इस झगड़े पर अरुण, विकास, संजय, नरेश, विष्णु, अर्जुन ने रुखसार, आमीन, फैजान को पत्थरों से हमला करना शुरू कर दिया। हमले में वह घायल हो गए। इस दौरान उनकी पत्नी रेखा घर के सामने खड़ी थी। पुरानी रंजिश रखते हुए उनकी पत्नी पर हमला कर दिया, जिसमें उसकी पत्नी भी घायल हो गई। मारपीट के दौरान उसके घर का शीशा भी टूट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed