फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Several officials including the dean of the medical college were suspended for irregularities in the purchase and supply of medicines

Faridabad News: दवाओं की खरीद और आपूर्ति में अनियमितता पर मेडिकल कॉलेज के डीन सहित कई अधिकारी निलंबित

Tue, 12 Aug 2025 01:08 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 12 Aug 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
Several officials including the dean of the medical college were suspended for irregularities in the purchase and supply of medicines
निलंबित अधिकारियों ने कहा, कोर्ट का सहारा लेंगे
विज्ञापन



हेमलता
फरीदाबाद। एनआईटी 3 नंबर स्थित ईएसआई मेडिकल कॉलेज व अस्पताल के पूर्व डीन डॉक्टर असीम दास और वर्तमान तक डीन रहे डॉक्टर अनिल कुमार पांडे को ईएसआईसी मुख्यालय की ओर से निलंबित कर दिया गया है। वहीं चेन्नई के डीन डॉ. चव्हाण कालिदास दत्ताराय ने मेडिकल कॉलेज में शनिवार को पदभार संभाल लिया है।
पूर्व डीन और वर्तमान तक डीन सहित करीब 10 से अधिक अधिकारियों को निलंबित किया गया है। सूत्रों के अनुसार निलंबित करने का कारण मेडिकल कॉलेज के स्तर पर जो दवाएं खरीदी व सप्लाई की जाती हैं उसमें मुख्यालय की ओर से अनियमितता पाई जा रही है। वहीं निलंबित अधिकारियों का कहना है कि वह इस मामले को लेकर कोर्ट का सहारा लेंगे।
विज्ञापन


ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में हर रोज करीब 3000 से अधिक मरीज उपचार करवाने के लिए आते हैं। उन मरीजों को कई बार कुछ दवाइयां नहीं मिल पाती हैं। उसी वजह से मेडिकल कॉलेज अपने स्तर पर दवाइयां खरीदता है। आरोप है कि उन्हीं दवा व उपकरण आदि में अनियमितता पाई गई । इसी वजह से मुख्यालय की विजिलेंस टीम ने चार से पांच दिनों तक जांच के बाद मेडिकल कॉलेज के पूर्व डीन डॉक्टर असीम दास और वर्तमान तक डीन डॉक्टर अनिल कुमार पांडे को निलंबित कर दिया हैं। वही डॉक्टर अनिल कुमार पांडे की जगह पर अब चेन्नई अस्पताल के डीन डॉ. चव्हाण कालिदास दत्ताराय ने पदभार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन अधिकारियों को भी किया गया है निलंबित
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उप निदेशक अनिल कुमार रंगा, उप निदेशक अनिल कुमार यादव, एचओडी मेडिसिन स्टोर डॉ. निखिल वर्मा , फरीदाबाद मेडिकल कॉलेज डीन डॉ. एके पांडे , अलवर मेडिकल कॉलेज डीन डॉ. असीम दास के अलावा पांच फार्मासिस्ट देव राज, राहुल गर्ग, रवि , नादिर, राकेश शर्मा सहित अन्य कर्मचारी भी शामिल बताए जा रहे है। इन सभी पर आरोप है कि दवा की खरीदारी व सप्लाई से संबंधित अनियमितता बताई जा रही है। जिसके संबंध में मुख्यालय की टीम रिकॉर्ड लेकर जा चुकी है। उसकी जांच की जा रही है।

इन लोगों की हुई है नियुक्ति
जहां एक और मेडिकल कॉलेज के डीन डॉक्टर चव्हाण कालिदास दत्ताराय ने ज्वाइन किया है। वहीं डॉक्टर गौरव सिंगला को स्पेशलिस्ट के तौर पर 4 महीने के लिए मेडिकल कॉलेज में नियुक्त किया गया है। इसके अलावा बसई दारापुर दिल्ली से फार्मासिस्ट धनवंतरी, नजफगढ़ डिस्पेंसरी से फार्मासिस्ट सतपाल सिंह, ओखला अस्पताल से फार्मासिस्ट गिरीश कुमार गोयल, एनआईए डिस्पेंसरी दिल्ली से फार्मासिस्ट लवनीत खुराना को मेडिकल कॉलेज में नियुक्त किया गया है।

इन लोगों के किए गए हैं तबादले
फरीदाबाद मेडिकल कॉलेज से सह - प्राध्यापक डॉ. महेश कुमार का नोएडा अस्पताल में तबादला कर दिया गया है। वहीं डॉक्टर बृजेश कुमार प्रसाद सह - प्राध्यापक का बसई दारापुर दिल्ली मेडिकल कॉलेज में तबादला हो गया है। इसके अलावा जयप्रकाश सहायक नर्सिंग अधीक्षक फरीदाबाद मेडिकल कॉलेज से काला अम्ब हिमाचल प्रदेश अस्पताल में तबादला कर दिया गया है। इसके अलावा उमेश कुमार और रविंदर तंवर लिपिक का मेडिकल कॉलेज से उप क्षेत्रीय कार्यालय करनाल में तबादला कर दिया है।


----------
डॉ. अनिल कुमार पांडे का कहना है कि उनको किस कारण निलंबित किया गया है इसके बारे में उनको कोई जानकारी नहीं है। संभवत वह व अन्य अधिकारी इस मामले को लेकर कोर्ट का सहारा लेंगे। ताकि उनको इंसाफ मिल सकें। मुख्यालय स्तर पर अभी विस्तृत जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed