फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Seventh theater festival will start from March 27, entry free

Faridabad News: 27 मार्च से शुरू होगा सातवां थिएटर फेस्टिवल, प्रवेश निशुल्क

Sun, 22 Mar 2026 06:19 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2026 06:19 PM IST
विज्ञापन
Seventh theater festival will start from March 27, entry free
विश्व रंगमंच दिवस के अवसर पर केएल मेहता कॉलेज में होगा तीन दिन तक आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। औद्योगिक नगरी फरीदाबाद में विश्व रंगमंच दिवस के अवसर पर 27 मार्च से सातवें फरीदाबाद थिएटर फेस्टिवल की शुरुआत होने जा रही है। इस तीन दिवसीय आयोजन का मंचन एनआईटी तीन स्थित केएल मेहता कॉलेज में किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन नगर निगम फरीदाबाद (एमसीएफ) के सहयोग से किया जा रहा है।

फेस्टिवल में दर्शकों को हर दिन अलग-अलग नाटकों का मंचन देखने को मिलेगा। पहले दिन चिट्ठी, दूसरे दिन टैक्स फ्री और तीसरे दिन टेम्पोरेरी तुम परमानेंट हम नाटक का मंचन होगा। तीनों दिन नाटक की शुरुआत शाम 6:30 बजे से होगी। आयोजकों के अनुसार इसका उद्देश्य शहर में रंगमंच कला को बढ़ावा देना और लोगों को नाटकों के प्रति जागरूक करना है। इस फेस्टिवल में नाटक देखने के लिए किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा। आम लोग बिना किसी टिकट के इन प्रस्तुतियों का आनंद ले सकेंगे।
विज्ञापन


नगर निगम की ओर से कार्यक्रम की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। मंच, लाइट और साउंड व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं, ताकि दर्शकों को अच्छा अनुभव मिल सके। आयोजकों ने शहरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस सांस्कृतिक आयोजन का हिस्सा बनने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed