{"_id":"6868098c61a61ab673073de9","slug":"seven-year-old-child-came-under-grip-of-high-tension-while-flying-kites-in-ballabhgarh-2025-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"सावधान!: पतंग उड़ाने के दौरान हाई टेंशन की चपेट में आया सात साल का बच्चा, गंभीर हालत में दिल्ली रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सावधान!: पतंग उड़ाने के दौरान हाई टेंशन की चपेट में आया सात साल का बच्चा, गंभीर हालत में दिल्ली रेफर
Fri, 04 Jul 2025 10:35 PM IST
अनुज कुमार
संवाद न्यूज़ एजेंसी, बल्लभगढ़
संवाद न्यूज़ एजेंसी, बल्लभगढ़
Published by: अनुज कुमार
Updated Fri, 04 Jul 2025 10:35 PM IST
सार
फरीदाबाद जिले के बल्लभगढ़ शहर में घटना सामने आई है। जहां एक सात साल का बच्चा पतंग उड़ाते हुए हाई टेंशन लाइन की चपेट में आग गया। बच्चे की हालत गंभीर बताई जा रही है। बच्चे को दिल्ली रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
बिजली का मीटर जला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरी विहार में रहने वाला सात साल का बच्चा शुक्रवार की शाम को घर की छत पर पतंग उड़ा रहा था। तभी पतंग का मांजा हाई टेंशन तार से छू गया। जिससे बच्चा झुलस गया। परिजनों ने उसकी उपचार के लिए बल्लभगढ़ सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर होने के चलते उसको दिल्ली रेफर कर दिया।
विज्ञापन
हरी विहार में रहने वाले लोगों ने बताया कि शुक्रवार की शाम को करीब 5 आशीष ट्यूशन से वापस आया था। तभी वह अपने दोस्तों के साथ घर की छत पर जाकर पतंग उड़ने लगा। कुछ समय के बाद उसकी पतंग का मांजा छत से गुजर रही हाई टेंशन तार से छु गया। जिससे एक जोरदार धमाका हुआ।
विज्ञापन
इस हादसे में बच्चा आधे से ज्यादा झुलस गया। हादसे के बाद घर के अंदर लगे सभी उपकरण पूरी तरह से जलकर खाक हो गए। साथ ही बिजली का मीटर भी जल गया। परिजन बच्चे को तुरंत उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में लेकर गए। जहां डॉक्टर ने हालत गंभीर होने के चलते बच्चे को दिल्ली के सफदरजंग रेफर कर दिया। स्थानीय लोगों ने बताया कि बच्चा का आधा शरीर पूरी तरह से झुलस गया है।
विज्ञापन