{"_id":"683b4b35453debd2250ecbd6","slug":"seven-roads-of-prithla-assembly-constituency-will-be-repaired-at-a-cost-of-rs-562-crore-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-44293-2025-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: 5.62 करोड़ की लागत से पृथला विधानसभा क्षेत्र की सात सड़कें होगी चकाचक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: 5.62 करोड़ की लागत से पृथला विधानसभा क्षेत्र की सात सड़कें होगी चकाचक
विज्ञापन
कई गांवों के लोगों को होगा लाभ, केजीपी एक्सप्रेसवे पहुंचना होगा आसान
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। पृथला विधानसभा क्षेत्र की सात सड़कों की मरम्मत की जाएगी। जिसके बाद गांव के रास्ते केजीपी एक्सप्रेसवे को जाने वाले लोगों को काफी सुविधा होगी। यह कार्य लोक निर्माण विभाग की ओर से 5.62 करोड़ रुपये की लागत से किया जाएगा।
पृथला विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों की सड़कें जर्जर हो चुकी हैं। जिसकी वजह से गांव के लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। गांव के लोगों ने सड़कों को ठीक करने के लिए कई बार उच्च अधिकारियों को अवगत करवाया लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। वहीं विधायक रघुवीर तेवतिया ने भी सड़कों की खस्ता हालत का मुद्दा विधानसभा में कई बार उठाया है। जिसके बाद अब लोक निर्माण विभाग की ओर से गांव की सड़कों की मरम्मत को लेकर तैयारी शुरू कर दी है।
इन गांवों की सड़कें होगी दुरुस्त
विभाग की ओर से गांव अटाली से गड़खेड़ा , गांव दयालपुर से गड़खेड़ा को जाने वाली लिंक रोड को दुरुस्त किया जाएगा। इसके अलावा गड़खेड़ा व पन्हेड़ा आदि गांवों से केजीपी एक्सप्रेसवे को जाने वाली सड़कें भी शामिल हैं। इस सड़कों की मरम्मत का कार्य होने के बाद गांव के लोग मोहना रोड से बल्ल्भगढ़ भी आसानी से पहुंच जाएंगे। इसके साथ ही छांयसा से नरियाला तक जाने वाली सड़क की भी मरम्मत होगी। इन तीनों सड़कों को बेहतर बनाने पर लगभग तीन करोड़ 36 लाख रुपये खर्च होंगे। इसी तरह गांव अटाली से मोठुका तक जाने वाली सड़क, पहलादपुर लिंक रोड, मोहना की मुख्य सड़क से वहां बने बस स्टैंड तक जाने वाली सड़क और छांयसा के पुराने मंदिर तक जाने वाली सड़क को भी दुरूस्त किया जाएगा। इन सड़कों को ठीक करने के लिए लगभग दो करोड़ 26 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। जिसको लेकर विभाग की ओर से तैयारी शुरू कर दी गई है। इस कार्य को पूरा करने में करीब 6 महीने का समय लगेगा। जिसके बाद गांव के लोगों को जर्जर सड़कों से छुटकारा मिल जाएगा।
विज्ञापन
-- -- -
पृथला क्षेत्र में कई सड़कों की मरम्मत की जाएगी। यह कार्य आने वाले अगले डेढ़ से दो महीने में शुरू हो जाएगा।- प्रकाश लाल, कार्यकारी अभियंता, लोक निर्माण विभाग