फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   seven new corona positive cases found in faridabad

सात मरीजों में संक्रमण की पुष्टि, 15 स्वस्थ

Tue, 02 Feb 2021 06:29 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 02 Feb 2021 06:29 PM IST
विज्ञापन
seven new corona positive cases found in faridabad
corona
फरीदाबाद। कोरोना संक्रमण की रफ्तार अब कम हो रही है। मंगलवार को भी स्वास्थ्य विभाग ने केवल सात नए कोरोना मरीजों के मिलने की पुष्टि की है। वहीं, 15 मरीज कोरोना को मात देकर ठीक हुए हैं। पिछले तीन दिनों से जिले में किसी संक्रमित के मरने की पुष्टि विभाग ने नहीं की है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 46 हजार 289 हो गई है। इनमें से 45 हजार 732 कोरोना संक्रमित ठीक हो गए हैं, जबकि अभी तक 414 मरीजों की मौत हुई। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार मंगलवार को सेक्टर-16, सेक्टर-49, सेक्टर-15, चाम्सवुड विलेज, तिलपत और सेक्टर-17 से नए संक्रमित मिले हैं। जिले में एक्टिव केसों की संख्या 143 रह गई है। इनमें से 23 अस्पतालों में दाखिल हैं, जबकि 120 मरीज होम आइसोलेशन में हैं। अस्पतालों में दाखिल 8 मरीजों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसमें से 3 वेंटिलेटर पर हैं।
विज्ञापन

डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. रामभगत ने बताया कि जिले में प्रति एक लाख की आबादी पर 28 हजार 191 सैंपल लिए जा रहे हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 1045 नए सैंपल लिए गए हैं। अभी 521 सैंपल की रिपोर्ट आना बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed