फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Seven lakh rupees were cheated by giving the false promise of getting the bonus of insurance policy

Faridabad News: इंश्योरेंस पॉलिसी का बोनस दिलाने का झांसा देकर सात लाख ठगे

Sat, 26 Oct 2024 02:31 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 26 Oct 2024 02:31 AM IST
विज्ञापन
Seven lakh rupees were cheated by giving the false promise of getting the bonus of insurance policy
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


फरीदाबाद। शहर के एक व्यक्ति से इंश्योरेंस पॉलिसी का बोनस दिलाने का झांसा देकर साइबर ठगों ने सात लाख रुपये ठग लिए। साइबर थाना सेंट्रल पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है।


सेक्टर 82 निवासी सौमित्र भट्टाचार्य ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि उनके पास कुछ समय पहले एक अनजान नंबर से फोन आया था। फोन करने वाले ने इंश्योरेंस पॉलिसी मैच्योरिटी के साथ 19 लाख रुपये बोनस के रूप में दिलाने का झांसा दिया। उसके बाद सर्विस टैक्स और दो अन्य टैक्स के सात लाख रुपये पहले खाते में जमा करने को कहा। झांसे में आकर आरोपियों के बैंक खाते में सात लाख रुपये जमा करा लिए। उसके बाद भी आरोपियों द्वारा अन्य टैक्स के रुपये मांगे गए। तब पीड़ित सौमित्र भट्टाचार्य को साथ में ठगी होने का अहसास हुआ। उसके बाद पीड़ित ने साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज करवाई। साइबर थाना सेंट्रल पुलिस ने जांच के बाद मामला दर्जकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed