{"_id":"65d8e0e1eaaa1bc4aa02109f","slug":"seven-injured-in-three-separate-road-accidents-faridabad-news-c-26-1-gnd1001-21103-2024-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: तीन अलग-अलग सड़क हादसों में सात घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: तीन अलग-अलग सड़क हादसों में सात घायल
विज्ञापन
ग्यारह लोगों से भरा ऑटो पलटने से हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। शहर में हुए अलग-अलग सड़क हादसे में सात लोग घायल हो गए। इनमें एक ओवरलोड ऑटो पलटने से हुए पांच घायल भी शामिल हैं। इसके अलावा दो अन्य वाहन पलटने से दो चालक मामूली घायल हो गए हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
पहले मामले में दिल्ली से एसजीएम नगर आ रहे ग्यारह लोगों से भरा ऑटो बड़खल फ्लाईओवर के पास एक कार से टकराकर पलट गया। घटना में ऑटो सवार पांच यात्री घायल हो गए। घायलों को सरकारी व निजी अस्पतालों में ले जाया गया। बीके अस्पताल में इलाज के लिए लाए गए घायल हरिसिंह ने बताया वह एसजीएम नगर स्थित एक क्राकरी के गोदाम में जा रहे थे। यहां से सभी को अलग-अलग स्थान पर काम के लिए जाना था। एक कार की टक्कर से ऑटो पलट गया।
दूसरे मामले में ग्रेटर फरीदाबाद अमृता अस्पताल के पास गोवंश को बचाने के चक्कर में एक कार पलट गई। इससे कार सवार चालक घायल हो गया। कार की स्पीड इतनी ज्यादा थी कि वह पलटते हुए सड़क किनारे एक खेत में जा गिरी। कार के एयरबैग खुल जाने के कारण चालक की जान बच गई। तीसरे मामले में हार्डवेयर चौक पर एक कैंटर पलट गया। तेज गति से मोड़ने के कारण कैंटर अनियंत्रित हो गया और पलट गया। गनीमत रही कि इसकी चपेट में कोई अन्य वाहन नहीं आया। इस कारण हार्डवेयर से एनआईटी एक रोड पर लोगों को जाम की समस्या के सामना करना पड़ा। चालक को मामूली चोट आई है। किसी भी मामले में पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया है।