{"_id":"61c7502f5e75f3591804f1a1","slug":"seven-infected-with-corona-increased-concern-of-health-department-faridabad-news-noi623398195","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से सात संक्रमित मिले, स्वास्थ्य विभाग की बढ़ी चिंता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से सात संक्रमित मिले, स्वास्थ्य विभाग की बढ़ी चिंता
विज्ञापन
फरीदाबाद। जिले में बीते कई दिनों से कोरोना के मामले लगातार मिल रहे हैं। इससे स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। शनिवार को भी स्वास्थ्य विभाग ने जिले में कोरोना के सात नए संक्रमित मरीजों की पुष्टि की जबकि, चार को संक्रमण मुक्त घोषित किया गया। जिले में इस समय कुल 46 एक्टिव केस हैं। इनमें से तीन को अस्पताल में भर्ती किया गया है।
स्वास्थ्य विभाग के उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रामभगत ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के अनुसार शनिवार को सेक्टर 21, गांव भुआपुर, सेक्टर 14, ग्रीन फील्ड कॉलोनी, सेक्टर 34 व चार्म्स वुड विलेज से नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 100062 हो गई है, जिनमें से 99299 लोग ठीक हो चुके हैं। अभी तक 717 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है। उन्होंने बताया कि इस समय 46 एक्टिव केस हैं। इनमें से 43 होम आइसोलेशन में हैं, जबकि तीन को अस्पताल में दाखिल किया गया है। शनिवार को 2378 नए सैंपल लिए गए हैं। अभी 1976 सैंपल की रिपोर्ट आना बाकी है।
ईएसआइसी अस्पताल में 50 बेड का ऑमिक्रॉन वार्ड
ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज व अस्पताल के रजिस्ट्रार डॉ. अनिल कुमार पांडे ने बताया कि कोरोना मरीजों की जीनोम सीक्वेंसिंग हो रही है। ओमिक्रॉन वायरस ज्यादा लोगों को संक्रमित तो कर सकता है लेकिन डेल्टा जैसा खतरनाक नहीं है इसलिए अगर कोई भी व्यक्ति जिले में विदेश व देश के विभिन्न राज्यों से सफर कर आ रहा है तो टेस्ट जरूरी करवाए। ओमिक्रॉन में संक्रमण करने की दर अधिक है, ऐसे में फैलने से रोकना जरूरी है। डेल्टा जैसा खतरनाक ओमिक्रॉन नहीं है। ईएसआइसी अस्पताल में 50 बेड का ऑमिक्रॉन वार्ड अलग से बनाया गया है। साथ ही अन्य तैयारियां की जा रही है।