{"_id":"6a6a5058c6373f8fe00d4767","slug":"seven-accused-arrested-in-four-theft-cases-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-76125-2026-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: चोरी के चार मामलों में सात आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: चोरी के चार मामलों में सात आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
गोदाम, बंद मकान, ग्राहक सेवा केंद्र और घर में चोरी के मामलों का खुलासा
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। पुलिस ने चोरी के चार अलग-अलग मामलों का खुलासा करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से एक लाख रुपये, मोबाइल फोन सहित अन्य सामान बरामद किए हैं। दो मामलों में आरोपियों को पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है, जबकि अन्य को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
पुलिस प्रवक्ता यशपाल के अनुसार, थाना कोतवाली में 22 जुलाई को एनआईटी स्थित गोदाम का ताला तोड़कर बिजली के तार व अन्य सामान चोरी करने के मामले में अपराध शाखा सेक्टर-85 ने तिगांव निवासी वीरेंद्र और सूबेदार कॉलोनी निवासी अजीज को गिरफ्तार किया है। दोनों से दो दिन के पुलिस रिमांड पर पूछताछ की जा रही है।
दूसरे मामले में थाना पल्ला क्षेत्र के सूर्या विहार में मकान से सोने-चांदी के आभूषण चोरी करने के आरोप में अपराध शाखा सेंट्रल ने नरेश, संतोष ऋषिदेव और सोनू को प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया। पूछताछ में आभूषण बेचकर प्राप्त एक लाख रुपये बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
तीसरे मामले में पुलिस चौकी अग्रसेन ने ग्राहक सेवा केंद्र का गैस कटर से शटर काटकर 31,800 रुपये चोरी करने के मामले में तखिया कॉलोनी निवासी मनीष को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 4,600 रुपये बरामद हुए हैं, जबकि वांछित सह-आरोपी अजय की तलाश जारी है। चौथे मामले में पुलिस चौकी सैनिक कॉलोनी ने नेहरू कॉलोनी के एक घर से चार्जिंग पर रखा मोबाइल चोरी करने के आरोप में सुंदर उर्फ राहुल को गिरफ्तार कर मोबाइल बरामद किया है। पुलिस सभी मामलों में आगे की जांच कर रही है।