फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   'Seva Sankalp Abhiyan' to run for a month: Vipul Goel

एक महीने चलेगा सेवा संकल्प अभियान : विपुल गोयल

Tue, 15 Sep 2026 12:16 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
'Seva Sankalp Abhiyan' to run for a month: Vipul Goel
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फरीदाबाद। हरियाणा के शहरी निकाय मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा 17 सितंबर से 17 अक्तूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाया जाएगा। एक माह तक चलने वाले इस सेवा संकल्प अभियान में प्रदेश सरकार और भाजपा आमजन के साथ समन्वय कर सामाजिक, धार्मिक एवं शैक्षणिक संस्थाओं की भागीदारी सुनिश्चित करेगी। सेवा संकल्प अभियान के तहत प्रदेशभर में सेवा, जनकल्याण और जरूरतमंद लोगों की सहायता से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी जिला फरीदाबाद कार्यालय ‘अटल कमल’ पर आयोजित प्रेस वार्ता में यह जानकारी दी। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल, जिला महामंत्री चौधरी प्रवीण गर्ग, जिला मीडिया प्रभारी विनोद गुप्ता, जिला मीडिया सह प्रभारी नरेंद्र जैन, पार्षद गण और युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष सचिन ठाकुर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed