फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Senior officials will become mentors to students.

Faridabad News: छात्रों के मेंटर बनेंगे सीनियर अधिकारी

Fri, 10 Jul 2026 10:47 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2026 10:47 PM IST
विज्ञापन
Senior officials will become mentors to students.
- राजकीय विद्यालयों के छात्रों का करेंगे मार्गदर्शन
विज्ञापन

नंबर गेम- 100 सीनियर सेकेंडरी स्कूलों में शुरू होगी पहल
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जिले के राजकीय विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्रों का मार्गदर्शन सरकारी विभागों के क्लास-एक और क्लास-दो के अफसर करेंगे। राज्य सरकार की पहल के तहत सरकारी विभागों के क्लास-एक और क्लास-दो के अफसर
सीधे स्कूलों में जाकर बच्चों के मेंटर बनेंगे। जिले के करीब 100 सीनियर सेकेंडरी स्कूलों में इस योजना को लेकर जमीन पर काम शुरू हो चुका है, जिससे हजारों छात्रों को सीधा फायदा मिलने जा रहा है।
विज्ञापन


योजना के तहत बड़े अफसर खुद फरीदाबाद और बल्लभगढ़ खंड के सरकारी स्कूलों की कक्षाओं में बैठेंगे। वे बच्चों से सीधे बात करेंगे और उनकी झिझक को दूर करेंगे। छात्र अक्सर इस बात को लेकर परेशान रहते हैं कि 10वीं या 12वीं के बाद क्या करें। अब ये अधिकारी बच्चों को समझाएंगे कि वे सिविल सर्विसेज, इंजीनियरिंग, मेडिकल, कंप्यूटर या खेल के क्षेत्र में कैसे अपना शानदार भविष्य बना सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभाग से मिली जानकारी के अनुसार अफसर बच्चों को किताबी ज्ञान से अलग अपनी खुद की सफलता, संघर्ष और मेहनत की कहानियां सुनाएंगे ताकि बच्चों में आगे बढ़ने का जज्बा पैदा हो सके। शिक्षा विभाग के अधिकारियों का कहना है कि इसमें पशुपालन, खेल सहित अन्य विभागों के अफसरों की बड़ी भूमिका होगी, जो जिले के ग्रामीण और शहरी दोनों इलाकों के स्कूलों में जाकर बच्चों की प्रतिभा को निखारेंगे।
ये करेंगे अफसर
- छात्रों को सिविल सर्विसेज, मेडिकल, इंजीनियरिंग और खेल जैसे क्षेत्रों में कॅरिअर बनाने के सही रास्ते बताएंगे।
- अपनी सफलता और संघर्ष की कहानियां सुनाकर बच्चों का हौसला बढ़ाएंगे।
-बच्चों से सीधा संवाद करेंगे, जिससे छात्रों के मन का डर और झिझक पूरी तरह दूर होगी।
-विद्यार्थियों को उनकी रुचि पहचानने और भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करने में मदद करेंगे।
-बच्चों को गाइड करेंगे कि वे 10वीं और 12वीं के बाद बिना किसी महंगे कोचिंग के भी आगे कैसे बढ़ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed