फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Selection of 108 students in section level competitions

Faridabad News: खंडस्तरीय प्रतियोगिताओं में 108 विद्यार्थियों का चयन

Fri, 08 Sep 2023 06:03 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 08 Sep 2023 06:03 PM IST
विज्ञापन
Selection of 108 students in section level competitions
एनसीईआरटी की ओर से किया गया था आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) के दिशा निर्देश पर शुक्रवार को सेक्टर तीन स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में खंडस्तरीय निबंध लेखन, चित्र देखकर कहानी वर्णन सहित कई अन्य प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इनमें दोनों खंड से करीब 323 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इसमें से 108 विद्यार्थियों का चयन किया गया, जो जिलास्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। इनमें से प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहने वाले विद्यार्थियों को 14 सितंबर को सम्मानित किया जाएगा। डायट पाली की ओर से विंग प्रभारी जलवंत सिंह,धीरज कुमार, प्रवीण व मनीष आदि मौजूद रहे।

जिले के प्रत्येक राजकीय विद्यालयों में 14 अगस्त से 5 सितंबर तक हिंदी पखवाड़ा प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया था। इस दौरान निबंध लेखन, चित्र देखकर कहानी वर्णन, दृश्य व किसी घटना का वर्णन, व्याकरण प्रश्नोत्तरी, हिंदी कविता और भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इनमें से प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर आने वाले 1,515 विद्यार्थियों का चयन किया गया था। छात्रों की संख्या ज्यादा होने के कारण शुक्रवार को दोनों खंड के प्रत्येक स्कूल से सिर्फ प्रथम स्थान पर आने वाले करीब 500 विद्यार्थियों को प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने के लिए बुलाया गया था। इनमें से केवल 323 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। फरीदाबाद व बल्लभगढ़ खंड से 54-54 विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा। 12 सितंबर को आयोजित जिला स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। इनमें से 54 विद्यार्थियों का जिला स्तरीय प्रतियोगिता में चयन किया जाएगा। जिन्हें 14 सितंबर को हिंदी दिवस के अवसर पर पुरस्कृत भी किया जाएगा। इस दौरान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सेक्टर 3 की प्राचार्या रेनू चौधरी, हंसराज, रतन सिंह, एबीआरसी उदयवीर, सुकंत, शशि, मनुस्मृति, संगीता रानी, कुसुम लता, उषा देवी ,पूनम विज, सरस्वती, डॉ रेनू आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed