फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Security measures stepped up in Chhainsa amidst rising Yamuna water levels.

Faridabad News: छांयसा में बढ़ते यमुना जलस्तर के बीच सुरक्षा इंतजाम तेज

Tue, 14 Jul 2026 12:41 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
Security measures stepped up in Chhainsa amidst rising Yamuna water levels.
तटीय गांवों में सतर्कता बढ़ा दी गई, पत्थरों की दीवार बनाने का कार्य जारी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। यमुना नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने से तटीय गांवों में सतर्कता बढ़ा दी गई है। गांव छांयसा में भी संभावित बाढ़ के खतरे को देखते हुए एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं। गांव के सरपंच राजेश के प्रयासों से नदी किनारे पत्थरों की सुरक्षा दीवार बनाने का कार्य तेजी से चल रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि यदि यमुना का जलस्तर और बढ़ता है, तो पानी गांव की ओर बढ़ने की आशंका है। इस खतरे को कम करने के लिए समय रहते पत्थरों की मजबूत दीवार तैयार की जा रही है जिससे पानी के दबाव को रोका जा सके और गांव की आबादी व कृषि भूमि सुरक्षित रहे।
विज्ञापन

सरपंच राजेश ने बताया कि सिंचाई विभाग को काफी समय से काम को खत्म करने के लिए कहा गया था लेकिन उनकी ओर से कार्य 15 दिन पहले शुरू किया गया जोकि अभी मात्र 50 प्रतिशत ही कार्य हुआ है। अभी इस कार्य को पूरा करने में कम से कम 20 दिन का समय लगेगा। उनका कहना है कि सोमवार की सुबह यमुना का जलस्तर बढ़ता हुआ दिखाई दे रहा था, लेकिन शाम होते होते पानी घटने लगा। उनका कहना है कि अगर इस दौरान बरसात होती है तो उनको परेशानी का समाना करना पड़ सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article