फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Security arrangements at the railway station go off track amidst construction work

Faridabad News: निर्माण के बीच रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था बेपटरी

Sun, 11 Oct 2026 05:41 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2026 05:41 PM IST
विज्ञापन
Security arrangements at the railway station go off track amidst construction work
- चोरी, ठगी और झगड़ों के साक्ष्य जुटाने में पुलिस को हो रही परेशानी, अस्थायी कैमरे लगाने की जरूरत
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। शहर के मुख्य रेलवे स्टेशन पर लंबे समय से निर्माण कार्य चल रहा है। इसके चलते स्टेशन परिसर में सीसीटीवी कैमरों की सुविधा उपलब्ध नहीं है। ऐसे में प्रतिदिन हजारों यात्रियों की आवाजाही वाले स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं। स्टेशन पर नौकरीपेशा लोगों के अलावा महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे भी बड़ी संख्या में पहुंचते हैं। निगरानी व्यवस्था के अभाव में यात्रियों को असुरक्षा का सामना करना पड़ रहा है।
स्टेशन परिसर में सीसीटीवी कैमरे नहीं होने से चोरी, ठगी और झगड़े जैसी घटनाओं की जांच में भी परेशानी हो सकती है। कैमरों की मदद से घटनाओं की पहचान करने और आरोपियों तक पहुंचने में पुलिस को सहायता मिलती है। ऐसे में निर्माण कार्य पूरा होने तक यात्रियों की सुरक्षा के लिए अस्थायी सीसीटीवी कैमरे लगाने की जरूरत महसूस की जा रही है।
विज्ञापन

कैमरे नहीं होने से यात्रियों को चिंताः रेल यात्री रेखा ने बताया कि स्टेशन पर भीड़ के बीच महिलाओं के सामान की चोरी होने या किसी अन्य तरह की परेशानी का सामना करने पर सीसीटीवी कैमरों से घटना का पता लगाने में मदद मिल सकती है। निर्माण कार्य के दौरान यात्रियों की सुरक्षा के लिए वैकल्पिक व्यवस्था होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, पूजा ने कहा कि स्टेशन पर कैमरे नहीं होने से यात्रियों को अपनी सुरक्षा की चिंता रहती है। चोरी, ठगी या विवाद की स्थिति में आरोपियों की पहचान करना मुश्किल हो जाता है।


जीआरपी के डीएसपी राजेश चेची ने बताया कि स्टेशन परिसर में सीसीटीवी कैमरे नहीं हैं। यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रेल प्रशासन को निर्माण कार्य पूरा होने तक अस्थायी तौर पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने चाहिए, ताकि स्टेशन पर निगरानी व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed