{"_id":"689253a2d864d347c50315c4","slug":"sector-residents-troubled-by-power-supply-and-dirt-forced-to-drink-dirty-water-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-48610-2025-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: बिजली आपूर्ति व गंदगी से परेशान सेक्टरवासी, गंदा पानी पीने को मजबूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: बिजली आपूर्ति व गंदगी से परेशान सेक्टरवासी, गंदा पानी पीने को मजबूर
विज्ञापन
सेक्टर-10 में आयोजित संवाद कार्यक्रम में लोगों ने बताई अपनी समस्याएं
- मूलभूत सुविधाओं से तरस रहे सेक्टरवासी
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर-10 में बिजली आपूर्ति, पेयजल समस्या व गंदगी के कारण निवासियों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सेक्टर में साफ- सफाई और स्ट्रीट लाइट न होने और लावारिस पशुओं व बंदरों के आतंक से सेक्टरवासी काफी परेशान हैं। इसके अलावा पीने के पानी की व्यवस्था भी नहीं है।
इन समस्याओं के बीच रहने वाले लोगों का जीवन दूभर हो गया है। वहीं, रात में कई घंटे तक बिजली बाधित होने से लोग सो नहीं पाते हैं। इसको लेकर मंगलवार को सेक्टर के लोगों ने संवाद कार्यक्रम में अपनी समस्याओं को बताया और प्रशासन से समाधान की मांग की।
शिव कुमार, कमलेश, दीपक, बिशन, अनिल, चेतराम, लोहित, तारा चंद व अन्य लोगों ने बताया कि पानी की काफी समस्या है। सीवरेज लाइन ब्लॉक पड़ी रहती है, जिससे सीवर का पानी बाहर सेक्टर में बहता रहता है। सफाई व्यवस्था चरमराई हुई है। नगर निगम की ओर से 15 दिन में केवल एक दिन सफाई कर्मचारी आती है। जिस पर प्रशासन का कोई ध्यान नहीं है। सड़क पर आवारा पशुओं के कारण आए दिन हादसे होते रहते हैं। लोगों का कहना है कि इन सभी समस्याओं को सुनने वाला कोई नहीं है। उम्मीद है कि आपके माध्यम से अधिकारी सुन लें और जल्द इसका समाधान करें।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
घरों में गंदा पानी आने से टैंकरों से पानी मंगाना पड़ता है। इससे टैंकर वाले भी मन मुताबिक रुपये वसूलते हैं।-- शिव कुमार वशिष्ठ, आरडब्ल्यूए प्रधान
-- -- -- -- -- -- --
बंदर और कुत्ते आए दिन लोगों पर हमला कर देते है। इससे सबसे ज्यादा बच्चों और महिलाओं को दिक्कत होती है। - बिशन चंद अग्रवाल, निवासी
-- -- -- -- -- --
बरसात के बाद सेक्टर में जलभराव होता है, सीवर का पानी भी सड़कों पर बहता रहता है। लोग गंदे पानी के बीच रहने को मजबूर हैं।-- अनिल वाधवा, निवासी
--
दिन में चार से पांच बार बिजली के कट लगते हैं। रात को हर दिन 12 बजे के बाद बिजली आती है। इससे निवासियों को काफी परेशानी हो रही है।-- दीपक कुमार, निवासी
विज्ञापन
- मूलभूत सुविधाओं से तरस रहे सेक्टरवासी
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर-10 में बिजली आपूर्ति, पेयजल समस्या व गंदगी के कारण निवासियों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सेक्टर में साफ- सफाई और स्ट्रीट लाइट न होने और लावारिस पशुओं व बंदरों के आतंक से सेक्टरवासी काफी परेशान हैं। इसके अलावा पीने के पानी की व्यवस्था भी नहीं है।
इन समस्याओं के बीच रहने वाले लोगों का जीवन दूभर हो गया है। वहीं, रात में कई घंटे तक बिजली बाधित होने से लोग सो नहीं पाते हैं। इसको लेकर मंगलवार को सेक्टर के लोगों ने संवाद कार्यक्रम में अपनी समस्याओं को बताया और प्रशासन से समाधान की मांग की।
विज्ञापन
शिव कुमार, कमलेश, दीपक, बिशन, अनिल, चेतराम, लोहित, तारा चंद व अन्य लोगों ने बताया कि पानी की काफी समस्या है। सीवरेज लाइन ब्लॉक पड़ी रहती है, जिससे सीवर का पानी बाहर सेक्टर में बहता रहता है। सफाई व्यवस्था चरमराई हुई है। नगर निगम की ओर से 15 दिन में केवल एक दिन सफाई कर्मचारी आती है। जिस पर प्रशासन का कोई ध्यान नहीं है। सड़क पर आवारा पशुओं के कारण आए दिन हादसे होते रहते हैं। लोगों का कहना है कि इन सभी समस्याओं को सुनने वाला कोई नहीं है। उम्मीद है कि आपके माध्यम से अधिकारी सुन लें और जल्द इसका समाधान करें।
विज्ञापन
घरों में गंदा पानी आने से टैंकरों से पानी मंगाना पड़ता है। इससे टैंकर वाले भी मन मुताबिक रुपये वसूलते हैं।
बंदर और कुत्ते आए दिन लोगों पर हमला कर देते है। इससे सबसे ज्यादा बच्चों और महिलाओं को दिक्कत होती है। - बिशन चंद अग्रवाल, निवासी
बरसात के बाद सेक्टर में जलभराव होता है, सीवर का पानी भी सड़कों पर बहता रहता है। लोग गंदे पानी के बीच रहने को मजबूर हैं।
दिन में चार से पांच बार बिजली के कट लगते हैं। रात को हर दिन 12 बजे के बाद बिजली आती है। इससे निवासियों को काफी परेशानी हो रही है।