फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Sector-87 will become an education hub, youth will not have to go out for studies

Faridabad News: सेक्टर- 87 बनेगा एजुकेशन हब, पढ़ाई के लिए युवाओं को नहीं जाना पड़ेगा बाहर

Fri, 13 Jun 2025 12:25 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 13 Jun 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
Sector-87 will become an education hub, youth will not have to go out for studies
सेक्टर में मुख्य रोड के किनारे के चार बड़े प्लॉट शिक्षण संस्थानों को दिए जाएंगे
विज्ञापन

एक करोड़ की लागत से ट्रांसफार्मर और लाइनें बिछाने का काम किया जाएगा

मोहित शुक्ला

फरीदाबाद। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण जिले के लोगों के लिए नया शिक्षण हब तैयार कर रहा है। विभाग ने इसके लिए काम शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में करीब एक करोड़ की लागत से सेक्टर-87 में ट्रांसफार्मर, एलटी लाइन व एसटी केबल बिछाने का काम किया जाएगा। इस इलाके में चार बड़े शिक्षण संस्थानों को लाने की तैयारी है।

हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण फरीदाबाद के सेक्टर-87 में नया शिक्षण हब बनाने की तैयारी कर रहा है। विभाग ने सेक्टर के मुख्य रोड के किनारे चार बड़े प्लॉट शिक्षण संस्थानों के लिए रिजर्व कर दिए हैं। इन प्लॉटों को केवल शिक्षण संस्थानों के लिए दिया जाएगा। जानकारों का कहना है कि इन बड़े प्लॉटों में आने वाले समय में कई बड़े शिक्षण संस्थान आएंगे इससे शहर के विकास को और गति मिलेगी साथ ही जिले के युवाओं को पढ़ाई के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। वहीं अधिकारियों का कहना है कि प्लॉट के लिए जगह निर्धारित होने के बाद मूलभूत सुविधाओं के लिए काम किया जा रहा है । इसी कड़ी में सबसे पहले बिजली की व्यवस्था की जा रही है। इसके बाद अन्य सुविधाओं के लिए काम किया जाएगा।
विज्ञापन


—---------------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

1998 स्क्वायर मीटर से 2332 स्क्वायर मीटर के हैं प्लॉट
विभाग के अधिकारियों के अनुसार मेन रोड के किनारे के प्लॉटों को शिक्षण संस्थानों के लिए आरक्षित किया गया है। इसमें पहला प्लॉट 2332 स्क्वायर मीटर, दूसरा 1998 स्क्वायर मीटर, तीसरा 2015 स्क्वायर मीटर व चौथा 2101 स्क्वायर मीटर का होगा। सभी प्लॉट एक लाइन में आस-पास में मौजूद हैं। एक साथ इनमें बड़े शिक्षण संस्थानों के आने के बाद इलाके का तेजी से विकास होने के साथ कई छोटे संस्थान भी खुल जाएंगे। जानकारों का कहना है कि इसमें जिले के साथ बाहर रहने वाले छात्र-छात्राएं भी पढ़ने आ सकते हैं।


अगले सप्ताह से शुरू होगी लाइन बिछाने की प्रक्रिया
विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इसके लिए कागजी प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। अगले हफ्ते इसके लिए निविदा मांगी जाएगी। निविदा का काम होने के बाद जमीनी स्तर पर काम शुरू कर दिया जाएगा। इस इलाके में ट्रांसफार्मर, एलटी लाइन व एसटी केबल बिछाई जाएगी। इसमें करीब 1 करोड़ की लागत आएगी।



—---------------------------------
विभाग की तरफ से सेक्टर-87 में बिजली की लाइन व ट्रांसफार्मर का काम जल्द शुरू कर दिया जाएगा। - अश्विनी गौर, एक्सईएन इलेक्ट्रिक डिवीजन एचएसवीपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed