फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   sdfg

Faridabad News: पलवल-नूंह मार्ग को फोरलेन न करने पर किसानों ने जताई नाराजगी

Sun, 02 Nov 2025 06:41 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 02 Nov 2025 06:41 PM IST
विज्ञापन
sdfg
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पलवल। संयुक्त किसान मोर्चा और अखिल भारतीय किसान सभा जिला कमेटी ने पलवल-नूंह मार्ग को फोरलेन न किए जाने पर कड़ा विरोध जताया है। किसानों का कहना है कि हरियाणा सरकार ने इस मार्ग को फोरलेन बनाने की घोषणा आठ वर्ष पूर्व की थी और इसके लिए बजट भी स्वीकृत किया गया था। लेकिन अब केवल मरम्मत का कार्य किया जा रहा है, जो जनता के साथ धोखा है। जाट धर्मशाला पलवल में आयोजित बैठक की अध्यक्षता किसान नेता रूपराम तेवतिया ने की। बैठक में किसान सभा के राज्य प्रधान मास्टर बलबीर सिंह और संयुक्त किसान मोर्चा के नेता मास्टर महेंद्र सिंह चौहान ने की। महेंद्र चौहान ने कहा कि पलवल-नूंह मार्ग अत्यधिक व्यस्त मार्ग है, जहां रोजाना हजारों वाहन गुजरते हैं। सड़क की चौड़ाई कम होने और गड्ढों के कारण यहां आए दिन दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है।


उन्होंने बताया कि यह मार्ग न केवल पलवल और नूंह जिलों को जोड़ता है, बल्कि केएमपी, दिल्ली-मुंबई-बड़ोदरा मार्ग, मानेसर, गुरुग्राम और राजस्थान तक जाने वाला एक प्रमुख संपर्क मार्ग है। औद्योगिक क्षेत्रों से भारी मात्रा में माल ढुलाई होने के चलते इस सड़क का फोरलेन होना बेहद जरूरी है। किसान नेताओं ने सरकार से मांग की है कि इस मार्ग को बिना किसी देरी के फोरलेन बनाया जाए, ताकि क्षेत्रवासियों को राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed