Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   School timings will change starting today; classes will begin at 9:30 AM.

आज से बदलेगा स्कूलों का समय, सुबह 9:30 बजे शुरू होंगी कक्षाएं

Sun, 15 Nov 2026 10:47 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 15 Nov 2026 10:47 PM IST
विज्ञापन
School timings will change starting today; classes will begin at 9:30 AM.
ठंड के मौसम को देखते हुए शिक्षा विभाग ने जारी किया नया शेड्यूल
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। ठंड के मौसम को देखते हुए जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। यह नया शेड्यूल सोमवार से लागू होगा। अब एकल शिफ्ट में संचालित होने वाले स्कूल सुबह 9:30 बजे खुलेंगे और दोपहर 3:30 बजे छुट्टी होगी। विद्यार्थियों को अब पहले की तुलना में देर से स्कूल पहुंचना होगा।

नए शेड्यूल के अनुसार, एकल शिफ्ट वाले स्कूलों में सुबह 9:30 से 9:50 बजे तक प्रार्थना सभा होगी। इसके बाद 9:50 बजे से पढ़ाई शुरू होगी। प्रत्येक पीरियड 40 मिनट का होगा। पांच पीरियड के बाद दोपहर 1:10 से 1:30 बजे तक लंच ब्रेक रहेगा। इसके बाद तीन और पीरियड लगेंगे। स्कूलों में अंतिम पीरियड दोपहर 2:50 से 3:30 बजे तक चलेगा। डबल शिफ्ट में संचालित होने वाले स्कूलों के समय में भी बदलाव किया गया है। पहली शिफ्ट सुबह 7:55 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक चलेगी। दूसरी शिफ्ट दोपहर 12:40 बजे शुरू होकर शाम 5:15 बजे तक संचालित होगी। इस समय बदलाव का असर विद्यार्थियों के साथ-साथ अभिभावकों और स्कूल बसों के संचालन पर भी पड़ेगा। नए समय का उद्देश्य सर्दियों के दौरान विद्यार्थियों को सुबह की अधिक ठंड से राहत देना है। कुछ शिक्षकों का कहना है कि अगर आगामी दिनों में ठंड और बढ़ती है, तो शिक्षा विभाग की ओर से स्कूलों के खुलने का समय 10 बजे तक भी किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed