फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   school children

चूर्ण समझकर कीटनाशक स्कूल ले गया 5वीं का छात्र, दोस्तों में बांटा, सभी बीमार

Fri, 28 Feb 2020 11:24 PM IST
नोएडा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Fri, 28 Feb 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
school children
इसी स्कूल में पढ़ने वाले हैं सभी छात्र - फोटो : अमर उजाला

चांदपुर स्थित सेंट ल्यूक कॉन्वेंट स्कूल के पांचवीं कक्षा के 14 विद्यार्थियों ने चूर्ण समझकर कीटनाशक का सेवन कर लिया। इससे सभी की तबीयत खराब हो गई। स्कूल प्रशासन ने उनको गांव कोराली स्थित स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। वहां से उन्हें बीके अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। प्राथमिक उपचार के बाद 11 विद्यार्थियों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। जबकि अन्य तीन को डिहाइड्रेशन व अन्य समस्या होने के कारण अस्पताल में भर्ती कर लिया गया है।

विज्ञापन


स्कूल प्रधानाचार्या कृष्णकांता ने बताया कि सभी छात्र पांचवीं कक्षा के विद्यार्थी हैं। स्कूल 8:30 पर शुरू होता है। करीब सवा दस बजे शुरू हुए दूसरे पीरियड के अध्यापक के आने से पहले ही कुछ विद्यार्थी आपस में बांट कर कुछ खाने लगे। इसके कुछ ही देर बाद विद्यार्थी उलटी करने लगे। अध्यापकों ने जांच की तो वहां से एक कीटनाशक का पैकेट मिला। पता चला कि विद्यार्थियों को उन्हीं के एक सहपाठी ओम त्रिपाठी ने घर में रखा कीटनाशक लाकर दिया। उसका कहना था कि वह चूर्ण है।
विज्ञापन


छात्रों द्वारा कीटनाशक खाए जाने की खबर लगते ही स्कूल अध्यापकों के हाथ-पांव फूल गए। कक्षा अध्यापक ने मामले की जानकारी स्कूल प्रधानाचार्या कृष्णकांता को दी। उन्होंने तुरंत मैनेजमेंट को सूचना दी और स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। स्वास्थ्य केंद्र पर मौजूद स्वास्थ्य कर्मियों ने नमक पानी का घोल पिलाकर उलटी कराई। इसके बाद उन्हें बीके सिविल अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीके सिविल अस्पताल की इमरजेंसी सेवा में कार्यरत डॉ. स्मृति धामी ने बताया कि सभी ने कीटनाशक जैसा कोई जहरीला पदार्थ खाया था। स्कूल मैनेजमेंट ने उन्हें कीटनाशक का पैकेट दिखाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed