फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Schedule released for district-level Under-11 SGFI games.

Faridabad News: जिला स्तरीय अंडर-11 एसजीएफआई खेलों का शेड्यूल जारी

Sat, 08 Aug 2026 12:29 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
Schedule released for district-level Under-11 SGFI games.
12 और 13 अगस्त को किया जाएगा प्रतियोगिताओं का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। शिक्षा विभाग ने जिला स्तरीय अंडर-11 एसजीएफआई (स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया) खेल प्रतियोगिताओं का कार्यक्रम जारी कर दिया है। विभाग की ओर से जारी शेड्यूल के अनुसार प्रतियोगिताओं का आयोजन 12 और 13 अगस्त को किया जाएगा।
दोनों दिनों में अलग-अलग वर्गों के खिलाड़ियों के लिए विभिन्न खेल स्पर्धाएं आयोजित होंगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 12 अगस्त को सभी प्रतियोगिताएं बालिका वर्ग के लिए आयोजित की जाएंगी, जबकि 13 अगस्त को यही प्रतियोगिताएं बालक वर्ग के लिए होंगी। प्रतियोगिताओं में एथलेटिक्स, कैरम, शतरंज, सांस्कृतिक कार्यक्रम, जिम्नास्टिक, कबड्डी, खो-खो, रस्साकशी, रेसलिंग और योगा सहित विभिन्न खेलों को शामिल किया गया है। इन स्पर्धाओं में जिले के विभिन्न सरकारी एवं निजी विद्यालयों के खिलाड़ी भाग लेंगे।
विज्ञापन


शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने संबंधित विद्यालयों को निर्धारित तिथि पर खिलाड़ियों के साथ समय पर पहुंचने तथा आवश्यक दस्तावेज और पात्रता संबंधी औपचारिकताएं पूरी करने के निर्देश दिए हैं। विभाग का उद्देश्य विद्यार्थियों में खेल भावना, अनुशासन और प्रतिस्पर्धात्मक माहौल को बढ़ावा देना है। सहायक खेल शिक्षा अधिकारी प्रेम शर्मा ने कहा कि प्रतियोगिताओं के सफल आयोजन के लिए सभी आवश्यक तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed