फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Saumya reaches the quarter-finals of the Kick Light category.

Faridabad News: किक लाइट कैटेगरी के क्वार्टर फाइनल में पहुंचीं सौम्या

Fri, 19 Jun 2026 07:21 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2026 07:21 PM IST
विज्ञापन
Saumya reaches the quarter-finals of the Kick Light category.
इंदौर में आयोजित किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में भाग ले रही हैं
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। जिले की 11 वर्षीय खिलाड़ी सौम्या भारद्वाज ने मध्य प्रदेश के इंदौर में आयोजित नेशनल किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप के किक लाइट कैटेगरी के क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह बना ली है। उन्होंने पहले मुकाबले में मणिपुर की खिलाड़ी को आसानी से 3- से हराकर दूसरे दौर में प्रवेश किया। इसके बाद राजस्थान की खिलाड़ी को भी 3-0 से बेहद आसानी से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली।

इससे पहले बृहस्पतिवार को सौम्या ने प्वाइंट फाइट कैटेगरी में भी लगातार दो मुकाबले जीतकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया था। इनमें उन्होंने अपने पहले मुकाबले में बिहार की खिलाड़ी को 11-0 के अंतर से शिकस्त दी थी। इसके बाद दूसरे मुकाबले में गुजरात की खिलाड़ी को 7-1 से हराया। बता दें कि सौम्या बेहतरीन फॉर्म में हैं। इस राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में चयन के लिए उन्होंने बीते मई महीने में फरीदाबाद में आयोजित स्टेट चैंपियनशिप में दमदार प्रदर्शन किया था, जहां उन्होंने तीन स्वर्ण पदक सहित कुल पांच पदक अपने नाम कर जिले का नाम रोशन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed