फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Santosh of the district will play in the T20 series for physical disability

Faridabad News: शारीरिक दिव्यांगता टी-20 सीरीज में खेलेंगे जिले के संतोष

Sun, 14 Dec 2025 12:37 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 14 Dec 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
Santosh of the district will play in the T20 series for physical disability
- इंडिया-ए टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होने वाली शारीरिक दिव्यांगता टी-20 सीरीज के लिए शहर के संतोष कुमार का चयन हुआ है। वह इंडिया-ए की टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस चयन को लेकर परिवार में खुशी है और संतोष भी इस प्रतियोगिता के लिए जमकर अभ्यास कर रहे हैं। 16,17 और 18 दिसंबर को वानखेड़े स्टेडियम में यह चैंपियनशिप होगी। संतोष बाएं हाथ के गेंदबाज हैं और बल्लेबाजी दाएं हाथ से करते हैं। बता दें कि मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन ने दिव्यांगों की इंडिया और इंडिया-ए की टीम बनाई हैं। इन दोनों टीमों के बीच ही तीन मैचों की सीरीज होगी। इस सीरीज से हरियाणा से इंडिया-ए की टीम में तीन खिलाड़ी चुने गए हैं। इनमें जींद से अतंरराष्ट्रीय खिलाड़ी सन्नी गोयत, पानीपत से अनिल छोकर और फरीदाबाद की सैनिक कॉलोनी के रहने वाले संतोष कुमार का चयन किया गया है।


संतोष ने बताया कि उनका जीवन विषम परिस्थितियों वाला रहा है। जब वह महज 15 दिन के थे, उस समय ही उनके बाएं हाथ में दिक्कत हो गई थी। इस कारण वह परेशान रहे। 2013 से उन्होंने क्रिकेट खेलना शुरू किया और इसके बाद कई मैचों में उम्दा प्रदर्शन किया, जिससे की उन्हें पहचान मिलने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed