फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Sanjeev Kumar from Kolkata is creating beautiful figures from jute.

Faridabad News: कोलकाता के संजीव कुमार जूट से गढ़ रहे सुंदर आकृतियां

Fri, 13 Feb 2026 12:52 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 13 Feb 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
Sanjeev Kumar from Kolkata is creating beautiful figures from jute.
राज्य सरकार से किए जा चुके हैं सम्मानित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। सूरजकुंड मेले में कोलकाता से आए संजीव कुमार अपनी कला से सभी को आकर्षित कर रहे हैं। इलेक्ट्रिकल कंपनी में इंजीनियर रहे संजीव कुमार दास ने करीब 12 वर्ष पहले नौकरी छोड़कर हस्तशिल्प के क्षेत्र में कदम रखा।
अब वह जूट से आकर्षक सजावटी वस्तुएं बनाकर न केवल अपनी पहचान बना चुके हैं, बल्कि प्रदेश सरकार के कौशल विकास केंद्र में युवाओं को प्रशिक्षण देकर उन्हें आत्मनिर्भर भी बना रहे हैं। संजीव कुमार दास ने बताया कि वह कोलकाता की एक इलेक्ट्रिकल कंपनी में कार्यरत थे लेकिन उन्हें नौकरी पसंद नहीं आई। उन्होंने अपना व्यवसाय शुरू करने का निर्णय लिया। घर आकर पत्नी से सलाह-मशवरा किया और पास के एक कौशल प्रशिक्षण केंद्र में शाम के समय जूट से सजावटी सामान बनाने की कला सीखनी शुरू कर दी। दो वर्षों तक प्रशिक्षण लेने के बाद उन्होंने नौकरी से इस्तीफा देकर अपना काम शुरू कर दिया।
विज्ञापन


करीब 55 वर्षीय संजीव के परिवार में पत्नी, एक बेटा और एक बेटी हैं। बेटा बीए की पढ़ाई कर रहा है, जबकि बेटी इंजीनियर है। उनकी पत्नी भी हस्तशिल्प कलाकार हैं और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कार्य करती हैं। संजीव कुमार ने जूट से मां दुर्गा की एक प्रतिमा तैयार की, जिसके लिए उन्हें पश्चिम बंगाल सरकार की ओर से सम्मानित किया जा चुका है। उनके बनाए उत्पादों की सराहना केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह भी कर चुके हैं और उनके हस्तनिर्मित सामान अपने घर में सजा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


संजीव ने बताया कि वह जुट की सूत और गोंद की मदद से घरेलू सजावटी वस्तुएं तैयार करते हैं। हर उत्पाद को बड़ी बारीकी से बनाया जाता है और एक वस्तु तैयार करने में लगभग 10 से 12 दिन का समय लगता है। सूरजकुंड मेले में उनके उत्पादों की कीमत 400 से 600 रुपये तक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed