फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Sanitation workers' strike continues; employees staged a protest wearing black badges.

Faridabad News: सफाई कर्मचारियों की हड़ताल जारी, काले बिल्ले लगाकर कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

Tue, 25 Aug 2026 04:36 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2026 04:36 PM IST
विज्ञापन
Sanitation workers' strike continues; employees staged a protest wearing black badges.
सफाई कर्मचारियों की हड़ताल जारी, काले बिल्ले लगाकर कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन


पलवल। नगर परिषद पलवल के सफाई कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर 21वें दिन भी हड़ताल पर रहे। कर्मचारियों ने काले बिल्ले लगाकर धरना प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रोष जताया। लगातार चल रही हड़ताल का असर अब शहर की सफाई व्यवस्था पर भी दिखाई देने लगा है।


शहर में जगह-जगह कूड़े के ढेर जमा हो गए हैं। बदलते मौसम और बारिश के कारण इन कूड़े के ढेरों से गंदा पानी निकल रहा है। पानी में गंदगी जमा होने से कीड़े-मकौड़े पैदा होने की स्थिति बनी हुई है, जिससे लोगों में बीमारियां फैलने की आशंका बनी रहती है। कई स्थानों पर लंबे समय से कूड़ा नहीं उठने के कारण लोगों को दुर्गंध और गंदगी का सामना करना पड़ रहा है। नगर पालिका कर्मचारी संघ के इकाई प्रधान विजय बेनीवाल ने कहा कि कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर लगातार आंदोलन कर रहे हैं। जब तक सरकार उनकी मांगों को पूरा नहीं करती, हड़ताल जारी रहेगी। कर्मचारियों ने सरकार से जल्द उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय लेने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed