फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   sanatan padyatra

सनातन एकता पदयात्रा: 10 नवंबर को शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर लगा प्रतिबंध

Thu, 06 Nov 2025 04:28 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 06 Nov 2025 04:28 PM IST
विज्ञापन
sanatan padyatra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पलवल। बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री की प्रस्तावित सनातन एकता पदयात्रा के मद्देनजर जिला पुलिस ने व्यापक ट्रैफिक और सुरक्षा प्रबंधन की तैयारी की है। डीएसपी ट्रैफिक मनोज वर्मा ने बताया कि पुलिस प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुचारु यातायात और आपात सेवाओं की सुगमता के लिए विस्तृत योजना बनाई है। डीएसपी ट्रैफिक ने बताया कि यह पदयात्रा 10 नवंबर की सुबह फरीदाबाद सीकरी से शुरू होकर जिले में प्रवेश करेगी। यात्रा गदपुरी टोल, पृथला (लूथरा फार्म हाउस – भोजन स्थल), बघोला, आल्हापुर, अगवानपुर, हुडा सेक्टर-2 मोड़, अलावलपुर चौक, बस स्टैंड, किठवाड़ी चौक, रसूलपुर चौक और आगरा चौक से होते हुए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पहुंचेगी। इसी विद्यालय में श्रद्धालु रात्रि विश्राम करेंगे।

ट्रैफिक रूट डायवर्जन (10 नवंबर के लिए)-

-- सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक पलवल की ओर आने वाले भारी वाहनों का आवागमन पूरी तरह बंद रहेगा।
-- नूंह, गुरुग्राम, होडल, मथुरा, आगरा और जयपुर की ओर जाने वाले वाहन मुंबई एक्सप्रेसवे या केएमपी/केजीपी का प्रयोग करें।
-- दिल्ली-फरीदाबाद से आने वाले छोटे वाहनों को सुबह 7 बजे से बघोला तक एनएच-44 पर सिंगल रोड की सुविधा दी जाएगी। बघोला से आगे जीटी रोड की दोनों लेन की सुविधा दी जाएगी।
विज्ञापन

-- यात्रा के शहर में प्रवेश करने के दौरान (आलावलपुर और रसूलपुर क्षेत्र में) संबंधित मार्ग अस्थायी रूप से बंद रहेंगे। वाहन चालक वैकल्पिक रूट ले सकते है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-- यात्रा जब अलावलपुर चौक से स्टेडियम की तरफ जाएगी तब तक के लिए आगरा चौक जाने वाले वाहनों पर रोका रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed