{"_id":"690f91a4de55bf1b49026c54","slug":"sanatan-hindu-unity-padyatra-will-reach-palwal-tomorrow-faridabad-news-c-24-1-pal1005-119147-2025-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: पलवल में कल पहुंचेगी सनातन हिंदू एकता पदयात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: पलवल में कल पहुंचेगी सनातन हिंदू एकता पदयात्रा
विज्ञापन
पलवल। बाबा बागेश्वर धाम के पीठासीन धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री द्वारा संचालित सनातन हिंदू एकता पदयात्रा 10 नवंबर को पलवल में पहुंचेगी। बाबा बागेश्वर के स्वागत को लेकर जिले में तैयारियां जोरों पर हैं। बागेश्वर मंडल प्रभारी अमन भारद्वाज और कुशाग्र शर्मा (काले) ने बताया कि बाबा धीरेंद्र शास्त्री 10 नवंबर की शाम करीब 6 बजे शहर पहुंचेंगे। उनके आगमन पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है। श्रद्धालुओं के ठहराव, भोजन, पानी और शौचालय की व्यवस्था नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम में की जा रही है।
प्रभारी अमन के अनुसार, स्टेडियम परिसर में लगभग 15 भट्टियां तैयार की गई हैं, जहां भोजन केवल लकड़ियों और गाय के उपलों से पकाया जाएगा। संपूर्ण व्यवस्था पारंपरिक और सात्विक तरीके से की जा रही है। अनुमान है कि एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं के लिए भोजन की व्यवस्था होगी। आयोजन समिति के अनुसार, 10 नवंबर की शाम चार बजे से स्टेडियम में सांस्कृतिक कार्यक्रमों और संतों के सम्मान समारोह की शुरुआत होगी। स्थानीय कलाकारों और धार्मिक संगठनों द्वारा विशेष प्रस्तुतियां दी जाएंगी। जिला प्रशासन ने कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं, वहीं चिकित्सा विभाग की टीमें भी मौके पर मौजूद रहेंगी। संवाद