फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Samples of patients will be tested using Japanese technology, report will be available on mobile within few minutes.

Faridabad News: जापानी तकनीक से होगी मरीजों के सैंपलों की जांच, चंद मिनट में मिलेगी मोबाइल पर रिपोर्ट

Mon, 11 Sep 2023 05:48 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 11 Sep 2023 05:48 PM IST
विज्ञापन
Samples of patients will be tested using Japanese technology, report will be available on mobile within few minutes.
- ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में जांच के लिए खरीदी जाएगी जापान से मशीन
विज्ञापन

धनंजय चौहान
फरीदाबाद। एनआईटी-3 स्थित ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले मरीजों के लिए राहत की खबर है। मरीजों के रक्त सहित अन्य प्रकार के सैंपलों की जांच के लिए जापान से मशीन खरीदी जाएगी। जिससे चंद मिनटों में मरीज को रिपोर्ट मिल जाएगी। इससे साढ़े छह लाख कार्डधारकों को लाभ होगा।
ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में रोजाना फरीदाबाद समेत, पलवल, होडल, हथीन, रेवाड़ी, पानीपत, गुरुग्राम, दिल्ली, नोएडा आदि जिलों से रोजाना 5 हजार मरीज इलाज के लिए आते हैं। जांच के दौरान डॉक्टरों द्वारा मरीजों को रक्त और पेशाब सहित अनेक प्रकार की जांच कराने के लिए कहा जाता है। जिससे की बुखार सहित अन्य बीमारियों की पुष्टि हो सके और उनका समय पर इलाज शुरू किया जा सके। ऐसे में सैंपल कलेक्शन प्वाइंट पर मरीजों की भीड़ लगी रहती है। सैंपल रिपोर्ट आने में भी लगभग एक दिन का समय लग जाता है। कुछ जांचों में रिपोर्ट तीन दिन से लेकर एक सप्ताह बाद आती है। कुछ मामलों में तब तक मरीज की हालत और बिगड़ जाती है। मरीजों की परेशानी को देखते हुए अस्पताल प्रबंधन ने जापान से नई जांच मशीन खरीदने की योजना तैयार की है। इसका प्रस्ताव तैयार कर उच्च अधिकारियों को भेजा गया है। मंजूरी के बाद खरीद प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन

--
एक साथ हजारों सैंपलों की होगी जांच
जापानी मशीन में एक साथ दो हजार सैंपल को लगाया जा सकता है। ऑटोमैटिक आधारित मशीन की खासियत यह है कि इसमें रक्त, पेशाब सहित अन्य सैंपल अपने आप अलग-अलग हो जाएंगे और रिपोर्ट तैयार कर चंद मिनटों में डॉक्टर के कंप्यूटर और मरीज के मोबाइल पर पहुंच जाएंगे। जिससे मरीजों को रिपोर्ट के लिए कहीं भटकने की जरूरत नहीं पड़ेगी। अस्पताल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि मरीजों काे बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। मशीन आने से मरीजों को काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed