{"_id":"68cc5644083a371aec0bfb17","slug":"salman-ali-will-enthrall-the-audience-with-his-sufiana-singing-at-the-diwali-mela-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-51670-2025-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: दिवाली मेले में सूफियाना गायकी से दर्शकों को मंत्रमुग्ध करेंगे सलमान अली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: दिवाली मेले में सूफियाना गायकी से दर्शकों को मंत्रमुग्ध करेंगे सलमान अली
विज्ञापन
मेला प्राधिकरण की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सूची जारी की गई
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। हरियाणा पर्यटन निगम की ओर से द्वितीय दिवाली मेले की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। यह भव्य आयोजन इस बार 2 से 7 अक्टूबर तक सूरजकुंड परिसर में किया जाएगा। मेले में देशभर के कलाकार अपनी कला और संस्कृति की छटा बिखेरेंगे। मेला प्राधिकरण की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सूची जारी कर दी गई है। मेले में सलमान अली भी अपनी गायकी से दर्शकों को मंत्रमुग्ध करेंगे।
मेले में 500 से अधिक स्टॉल लगाए जाएंगे, जहां शिल्प, हेंडलूम, आर्ट एंड क्राफ्ट से लेकर विविध प्रकार के व्यंजन पर्यटकों को आकर्षित करेंगे। खास बात यह है कि मेले में देश के विभिन्न राज्यों के पारंपरिक व्यंजन भी चखने को मिलेंगे। दिवाली मेले को लेकर स्थानीय लोगों और पर्यटकों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। प्रशासन का लक्ष्य मेले को पर्यटकों के लिए यादगार और सांस्कृतिक रूप से समृद्ध बनाना है। मेले के दौरान मुख्य चौपाल पर हर शाम सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आयोजन होगा।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सूची
2 अक्टूबर को आंध्रप्रदेश की प्रसिद्ध नृत्यांगना मीनू ठाकुर कुचिपुड़ी नृत्य प्रस्तुत करेंगी।
3 अक्टूबर को पलवल के एनजीएफ कॉलेज के छात्रों द्वारा फैशन शो होगा।
4 अक्टूबर को लोकप्रिय गायक दीपेश राठी पंजाबी गीतों से समा बांधेंगे।
5 अक्टूबर को बॉलीवुड व टीवी के मशहूर गायक सलमान अली सूफियाना गायकी से दर्शकों को मंत्रमुग्ध करेंगे।
6 अक्टूबर को हिमाचल प्रदेश पुलिस बैंड अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से मनोरंजन करेगा।
7 अक्टूबर को ग्रैंड फिनाले का आयोजन होगा, जिसमें देश के नामचीन कलाकार प्रस्तुति देंगे।
- वर्जन
हमारी तरफ से मेले की तैयारियां लगातार जारी हैं। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सूची जारी कर दी गई है और उसी अनुरूप कार्यक्रम कराए जाएंगे। सलमान अली, हिमाचल प्रदेश पुलिस बैंड सहित देश के कई प्रसिद्ध कलाकार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगे। -
विज्ञापन
नोडल अधिकारी हरविंदर यादव, मेला प्राधिकरण