फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Sahupura cut closed, you will not be able to get on Delhi-Mumbai Expressway

Faridabad News: साहूपुरा कट किया बंद, नहीं चढ़ पाएंगे दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर

Mon, 07 Apr 2025 12:30 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 07 Apr 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
Sahupura cut closed, you will not be able to get on Delhi-Mumbai Expressway
ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे और दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के इंटरचेंज के निर्माण के कारण रूट किया गया डायवर्ट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। सेक्टर-65 साहूपुरा के पास ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे और दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के इंटरचेंज का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। जिसके चलते सीकरी से दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर चढ़ने वाले वाहनों को गांव साहूपुरा के पास सर्विस रोड पर डायवर्ट कर दिया गया है। यातायात डायवर्जन के चलते गांव साहूपुरा और सेक्टर 62-65 से दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर चढ़ने वाले वाहनों को अब आईएमटी से चढ़ना पड़ेगा। जिससे उनको चंदावली चौक पर जाम की समस्या से जूझना पड़ता है।

फरीदाबाद को जेवर में बन रहे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जोड़ने के लिए 31 किलोमीटर लंबा ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे बनाया जा रहा है। इसमें से लगभग 24 किलोमीटर का हिस्सा फरीदाबाद व पलवल में होगा। लगभग सात किलोमीटर हिस्सा यूपी में होगा। यह एक्सप्रेसवे फरीदाबाद में सेक्टर-65 के पास से शुरू हो रहा है। सेक्टर-65 के पास ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे और दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे लिंक रोड को जोड़ने के लिए यहां इंटरचेंज बनाया जा रहा हैं। इंटरचेंज पर चारों तरफ उतार-चढ़ाव के लिए सड़क, एलिवेटेड , अंडरपास व स्लिप रोड आदि बनाने का काम तेजी से चल रहा है।
विज्ञापन

गांव साहूपुरा के पास गांव सोतई की ओर से आने वाले एक्सप्रेसवे को दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से जोड़ने का कार्य चल रहा है। जिसके चलते सेक्टर 62 के पास दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसके के कट को अस्थायी तौर पर बंद कर दिया है। जिसके चलते सीकरी से आने वाले वाहनों को सेक्टर 62 के पास बने कट से डायवर्ट कर दिया है। जिससे चलते गांव साहूपुरा और सेक्टर 62 या 65 से जाने वाले लोगों को अगर दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे के रास्ते दिल्ली को जाना है तो उनको एक्सप्रेसवे पर चढ़ने के लिए सेक्टर 2 के पास बने कट से चढ़ना होगा। जिससे वाहनों को कई बार चंदावली और आईएमटी चौक पर जाम की समस्या से जूझना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव के रास्ते को भी किया डायवर्ट
वहीं दिल्ली से पलवल की ओर आने वाले वाहनों के लिए गांव सोतई के पास बन रहे इंटरचेंज के चलते एक किलोमीटर का रूट डायवर्ट किया हुआ है। जिन लोगों को गांव साहूपुरा की ओर जाना है वह सर्विस रोड से एक्सप्रेसवे पर एक किलोमीटर का सफर तय करने के बाद वापस सर्विस रोड के रास्ते गांव में जा सकते हैं। वहीं जिनको पलवल की ओर जाना है वह सीधे एक्सप्रेसवे के रास्ते जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed