फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   sagar murder case, two arrested

ईंट मारकर की गई थी सागर की हत्या, दो गिरफ्तार

Tue, 09 Feb 2021 11:02 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 09 Feb 2021 11:02 PM IST
विज्ञापन
sagar murder case, two arrested
बल्लभगढ़। सेक्टर-3 त्रिखा कॉलोनी में 23 वर्षीय युवक की खोखे में जलाकर हत्या करने के मामले में डीएलएफ क्राइम ब्रांच ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। कोर्ट में पेश कर दोनों को दो दिन की रिमांड पर लिया गया। पूछतांछ में आरोपियों के कपड़े और साइकिल उत्तर प्रदेश के कानपुर से बरामद की गई है।
विज्ञापन

पुलिस आयुक्त ओपी सिंह ने बताया कि तीन फरवरी की रात त्रिखा कॉलोनी में एक खोखे में आध जला हुआ शव मिला था। मृतक की पहचान सागर के रूप में हुई थी। घटना की गहनता को देखते हुए सहायक पुलिस आयुक्त अनिल कुमार ने अपराध शाखा डीएफएफ प्रभारी उप निरीक्षक अनिल कुमार की अगुवाई में टीम का गठन किया था। जांच में हत्या की वजह आरोपियों और मृतक के बीच नशे के कारण हुई लड़ाई का मामला सामने आया था। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों की पहचान सागर और मनीष के रूप में की। गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों ने बताया कि वह तीनों आपस दोस्त थे। साथ ही नशा करते थे।
विज्ञापन

वारदात के रात को नशा करने के ऊपर ही उनका सागर से झगड़ा हुआ था और गुस्से में आकर दोनों ने उसी जगह पर पड़ी ईट उसके सिर में मार दी। इससे मौके पर ही सागर की मौत हो गई थी। शव को ठिकाने लगाने के लिए आरोपियों ने सागर को उसी के खोखे में डालकर आग लगा दी और मौके से फरार हो गए थे। दोनों आरोपियों को दोबारा अदालत में पेश कर मंगलवार को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed